पिछली सरकारों में आत्महत्या के मामले में कई मंत्रियों का आ चुका है नाम
चंडीगढ़, 24 मार्च। (The State Headlines)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व में अकाली भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के दौरान हुई आत्महत्या के दौरान लिए गए तत्कालीन कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने का बड़ा सवाल खड़ा किया है। भगवंत मान ने पूछा कि पूर्व की सरकारों में अपने कैबिनेट मंत्रियों पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई है जबकि हमने तो तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तक कर लिया है। तो क्या अब पूर्व में हुए मामलों को खोलकर उसकी भी जांच कर ली जाए ?
मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे तो इस दौरान उन्होंने लाल जीत भुल्लर की गिरफ्तारी और विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया जा रहा था। भगवंत मान ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की ही सरकार है जिसने अपने मौजूदा मंत्री पर FIR दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कैबिनेट मंत्री से भी हटा दिया है।
भगवंत मान द्वारा कांग्रेस और अकाली लीडरों से पूछा है क्या उनकी सरकार के दौरान ऐसा क्यों नहीं किया गया ?
राजा वडिंग व अमित शाह सहित अमरिंदर सिंह का नाम भी है शामिल : भगवंत मान
भगवंत मान ने यहां बोला कि पटियाला में पुल के नीचे एक व्यक्ति की तरफ से आग लगाकर खुद को मार लिया गया था और इस दौरान मौके के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मीडिया सलाहकार भरत इंदर चहल का नाम लिया गया था। महल कला का प्रमुख किरनजीत कौर का मामला सभी को पता है इस मामले में भी कुछ राजनीतिक लीडरों का नाम लिया गया था तो उसके पश्चात 2021 में एक परिवार की तरफ से नहर में चल लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी इस दौरान महिला बच गई थी जबकि उसका पति और उसका बच्चा मर गया था। उसे समय भी राजा वडिंग खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ऐसा ही एक मामला अमित शाह के नाम पर भी बोल रहा है एक सुनील नाम का लड़का आत्महत्या कर गया था और उसने अमित शाह का नाम लिया था तो ना ही हमेशा ने इस्तीफा दिया ना ही उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई थी ऐसे राजा वडिंग के खिलाफ भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भगवंत मान ने इशारों में कहा कि उनकी सरकार में तो मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई हो गई है तो क्या पिछली सरकारों में हुए इन हादसों पर भी कार्रवाई शुरू कर दें ?
यह भी पढ़े :- मोहाली में फिल्म Film City, फिल्म शूटिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम : बलतेज पन्नू