Wheat Procurement : हर दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध : कटारूचक्क
Wheat Procurement को लेकर सरकार नहीं देना कोई ढील
चंडीगढ़/अमृतसर, 22 अप्रैल (ध्रुव)। पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री Lal Chand Kataruchak ने अमृतसर स्थित Bhagtanwala Grain Market में चल रही Wheat Procurement का जायजा लिया।
दौरे के दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत कर खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसी भी प्रकार की Wheat Procurement में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मंडियों में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी कि इस बार पंजाब को केंद्रीय भंडार के लिए 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं (Wheat Procurement) का लक्ष्य मिला है और खराब मौसम के बावजूद राज्य इस लक्ष्य को पूरा करेगा।
राज्य की मंडियों में अब तक 61 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी
कटारूचक्क ने बताया कि राज्य की मंडियों में अब तक 61 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से लगभग 57 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है और अब तक 7109 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि खरीदे गए गेहूं की समय पर उठान सुनिश्चित की जाए, ताकि मंडियों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
मंत्री ने यह भी कहा कि मौसम की मार से बचाव के लिए मंडियों में तिरपाल और क्रेट्स की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रबंधों की समीक्षा की।
यह भी पढ़े :- महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से Bhagwant Mann की मुलाकात