The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
Home » हिमाचल सरकार एक माह में जारी करेगी ईवी पॉलिसी:मुकेश अग्निहोत्री
हिमाचल

हिमाचल सरकार एक माह में जारी करेगी ईवी पॉलिसी:मुकेश अग्निहोत्री

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2023/02/05 at 7:47 PM
Rajesh Sachdeva
Share
2 Min Read
SHARE
  • हिमाचल के उपमुख्यमंत्री ने किया ईवी एक्सपो का दौरा
  • पहले चरण में तीन सौ इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगा हिमाचल

चण्डीगढ़। हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है हिमाचल सरकार एक माह के भीतर अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लेकर आ रही है। इस पर काम चल रहा है।

अग्निहोत्री रविवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किये जा रहे ईवी एक्सपो का अवलोकन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

उन्होंने कहा हिमाचल सरकार के पास 3500 बसों का बेड़ा है। इसमें से एक हजार बसों को बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि 700 बस रुट पूरी तरह से घाटे में हैं। जिन पर इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। जिसके चलते पहले चरण में 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जा रही है। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकारी स्तर पर वाहनों को बदलने का काम शुरू हो गया है। जिसके चलते परिवहन विभाग के बेड़े में 19 इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया गया है।

अग्निहोत्री ने कहा कि बहुत जल्द शिमला में 20 तथा धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा।

इससे पहले मुकेश अग्निहोत्री का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई हरियाणा चेप्टर के चेयर प्रणव गुप्ता ने कहा कि हिमाचल सरकार के सहयोग से इस तरह के ईवी एक्सपो का आयोजन हिमाचल में भी किया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए हिमाचल रोड़ ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के एम.डी. आई.ए. एस. संदीप कुमार ने कहा कि हिमाचल में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है। हिमाचल के सभी जिलों में ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू हो चुका है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स पंजाब चेप्टर के चेयर आर.एस. सचदेवा, को चेयर करण गिल्होत्रा, हिम टेक्नोफोर्ज के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव अग्रवाल समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Rajesh Sachdeva February 5, 2023 February 5, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

2000 Note Date Extend
चंडीगढ़पंजाबहिमाचल

Chandigarh Shimla Highway Landslide : शिमला के जाने से पहले पढ़े यह खबर !

August 23, 2023
Himachal Landslide
हिमाचल

Himachal Landslide जारी 330 हुई मौते, कारण पहाड़ो को सीधा काटना

August 18, 2023
Chandigarh shimla highway landslide
चंडीगढ़पंजाबहिमाचल

Shimla Chandigarh highway, फिर बन्द हुया हाइवे

August 14, 2023
CET EXAM Stay by High Court
चंडीगढ़हिमाचल

नही होगा CET EXAM, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

August 4, 2023
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?