पंजाब

सुविधाओं के अभाव में संघर्ष करने को मजबूर खिलाड़ी : Anurag Dhanda

37 Views
Aam Aadmi Party vice president Anurag danda Rohtak
Aam Aadmi Party vice president Anurag danda Rohtak

Aam aadmi party के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया दौरा

दी स्टेट हैडलाइंस
रोहतक, 29 अक्टूबर l Aam aadmi party के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार देर शाम को राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का दौरा किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो खट्टर सरकार खिलाड़ियों के मेडल जीतने पर अपनी पीठ थपथपाने से पीछे नहीं हटती। दूसरी तरफ यहां नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अभावों में अभ्यास करने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों के लिए न ट्रैक पर लाइट रहती है। न ही लड़कियों के लिए टॉयलेट की सुविधा है। ऐसे में सभी खिलाड़ी विभिन्न असुविधाओं में अभ्यास करने को मजबूर हैं।

Aam aadmi party Anurag Dhanda ने इस दौरान बॉक्सिंग खिलाड़ियों से भी बातचीत की और उन्होंने कहा कि न हॉल में लाइट है, न ही अंधेरा होने पर ट्रैक पर लाइट की सुविधा है। महिला खिलाड़ियों के लिए वाशरूम और चेंजिंग रूम की भी सुविधा नहीं है।

AAm AAdmi party vice president anurag danda

सिंथेटिक ट्रैक भी पूरी तरह से खराब, सरकार का कोई ध्यान नहीं : अनुराग ढांडा

उन्होंने इस दौरान सिंथेटिक ट्रैक की हालत भी देखी। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बना ट्रैक उखड़ा हुआ है। खिलाड़ियों ने बताया की 10 साल पहले बने ट्रैक का हर साल मेंटेनेंस के लिए बजट आता है, जोकि अथॉरिटी और अधिकारी खर्च करना जरूरी नहीं समझते। वहीं खिलाड़ियों के लिए बने सभी शौचालयों पर ताला लगा है। इससे वे मानसिक प्रताड़ना झेलने को भी मजबूर हैं। Aam aadmi party Anurag Dhanda

उन्होंने इस दौरान कोच से भी बातचीत की। उन्होंने बताया जो यहां सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए होनी चाहिए वो नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने बताया कि कोच लगने के लिए एक साल का एनआईएस डिप्लोमा होना चाहिए। लेकिन डिप्लोमा करने के बाद भी 5-6 साल से बेरोजगार घुम रहे हैं, उनके लिए अभी तक कोई भर्ती नहीं निकाली गई। बल्कि अब उनके लिए डिप्लोमा होने के बावजूद सीईटी रख दिया गया। जबकि खिलाड़ी इतने पढ़े लिखे नहीं होते। उन्होंने बताया कि इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नेशनल व इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं इसके बावजूद यहां एक भी केयर टेकर नहीं है।

यह खबर भी पढ़े :

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts