पंजाब

Arvind kejriwal ED case : आज रात गिरफ्तार हो सकते हैं केजरीवाल

74 Views
Arvind kejriwal ED case
Arvind kejriwal ED case

Arvind kejriwal ED case : मुख्यमंत्री निवास के बाहर तैयारी से लगाया जा रहा है अंदाजा

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Arvind kejriwal ED case : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। इस समय एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के अधिकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास में जांच पड़ताल करने में लगे हुए हैं और इस छापेमारी के दौरान न सिर्फ चेकिंग की जा रही है बल्कि अंदर मौजूद लोगों से बातचीत भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपने निवास स्थान पर ही मौजूद है और उनसे इस समय पूछ पड़ताल की जा रही है। इस जांच पड़ताल के दौरान मुख्यमंत्री दिल्ली निवास स्थान के बाहर दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर दी गई है और बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी भी समय अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की जा सकती है।

Arvind kejriwal ED case : आम आदमी पार्टी के लीडर सौरभ भारद्वाज की तरफ से भी इस बात की तरफ इशारा किया गया है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी ED की तरफ से कर ली गई है। मुख्यमंत्री निवास के अंदर जाने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जा रही है और अरविंद केजरीवाल से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है जिस पर स्पष्ट है कि अंदर मौजूद अधिकारी किसी से भी बातचीत करने की इजाजत नहीं दे रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज की तरफ से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सीधे तौर पर दोष लगाया गया है कि उनकी तरफ से चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की बड़ी साजिश रची जा रही है।

हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत

Arvind kejriwal ED case : दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से वीरवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली थी। दिल्ली शराब नीति के मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की जांच कर रही है और अभी तक 10 के करीब अरविंद केजरीवाल को संबंध भेजे जा चुके हैं जिस कारण अरविंद केजरीवाल द्वारा हाईकोर्ट में अपील दायर करते हुए गिरफ्तारी पर रोक मांगी थी। 

हाई कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल से पूछा गया था कि आखिरकार वह ED के सामने पेश क्यों नहीं हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ED से पूछा गया था कि वह बार-बार संबंध तो भेज रहे हैं अगर जरूरत है तो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे हैं तो इस पर ED ने कहा था कि उन्हें जांच पड़ताल ही करनी है गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है। इस पूरे मामले की सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल की मांग को स्वीकार नहीं किया गया जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1770810145838149818

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1770805384799797526

Arvind kejriwal ED case : भगवंत मान भी आये सहमने ED को बताया राजनीतिक टीम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दिल्ली में हो रही करवाई कोई गलत बताते हुए ED पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि भाजपा की राजनीतिक टीम (ED) .,केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती…क्योंकि AAP ही BJP को रोक सकती हैं.. सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1770813807540965438

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts