चंडीगढ़

भगवंत मान का खुला चैलेंज, हिम्मत है तो आ जाओ

54 Views
Advocate General
Advocate General

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पिछले कुछ दिनों से एसवाईएल (Sutlej Yamuna Link Canal) नहर के मुद्दे को लेकर चल रहे विपक्षी दलों के जुबानी हमले व विरोध को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी विपक्षी दलों को चुनौती दे दी है कि वह रोज-रोज की नुक्ताचीनी को छोड़ते हुए 1 नवंबर को उनसे जाकर सीधी बातचीत करें ताकि उन्हें पूरा जवाब मिल सके।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा प्रधान सुनील कुमार जाखड़, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल व कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के सहित प्रताप सिंह बाजवा को उनका खुला चैलेंज है कि रोज-रोज की इस तरह की नुक्ता चीनी की जगह हम सभी इकट्ठे होकर पंजाबी और मीडिया के सामने बैठ जाते हैं पंजाब को किसने और कैसे लूटा इसका हिसाब किताब कर लिया जाए।

यह खबर भी पढ़े :

Sutlej Yamuna Link Canal: 1 नवम्बर को पंजाब के मुद्दों पर चर्चा करने की चुनौती

भगवंत मान ने लिखा कि भाई-भतीजा, जीजा-साले, टोल प्लाजा, जवानी किसानी, व्यापार दुकानदार, गुरुओं की बानी, नहर का पानी इन सभी मुद्दों पर लाइव बहस की जानी चाहिए।

आप लोग अपने साथ किसी भी प्रकार के कागज ले सकते हो पर मैं मुंह जुबानी बोलूंगा। 1 नवंबर को पंजाब दिवस वाला दिन ठीक रहेगा आपको भी अपनी तैयारी करने के लिए समय मिल जाएगा।

भगवंत मान ने लिखा है कि मेरी तरफ से पूरी तैयारी है क्योंकि मुझे सच बोलने के लिए किसी तैयारी या रट्टे लगाने की जरूरत नहीं है। Sutlej Yamuna Link Canal

मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस चैलेंज के पश्चात विपक्षी दलों के लिए अब परेशानी खड़ी हो सकती है क्योंकि भगवंत मान के साथ बहस के मामले में विपक्षी दल उसे तरह से स्टैंड नहीं कर पाते हैं जिस तरह से बोलने में भगवंत मान को महारत हासिल है। Sutlej Yamuna Link Canal

अगर यह लाइव बहस होती है तो यहां पर भगवंत मान पिछले 15 सालों में भाई भतीजा बात के साथ-साथ रिश्तेदारों को दिए गए फायदों की भी पोल खोलने से पीछे नहीं हटेंगे। जिस से विपक्षी दलों के इन लीडरों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। Sutlej Yamuna Link Canal

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts