पंजाब

पटियाला ज़िले में स्कूल को लेकर बड़ा फैश्ला, क्या बंद रहेंगे स्कूल ?

By
39 Views

बाढ़ के हालात को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर नया आदेश जारी किया है। 8 सितंबर 2025 को भी छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। इस दिन केवल अध्यापक स्कूलों में जाकर स्कूल भवन और परिसर का निरीक्षण (इंस्पेक्शन) करेंगे और अपनी रिपोर्ट उसी दिन ज़िला शिक्षा अधिकारी (DEO) को सौंपेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। अध्यापकों की रिपोर्ट और हालात की समीक्षा के बाद ही तय होगा कि किन स्कूलों को कब से खोला जा सकेगा।

इसी के साथ आदेश में यह भी कहा गया है कि जो भी प्राइवेट या मान्यता प्राप्त स्कूल 8 सितंबर को खोलने की कोशिश करेंगे, उन्हें पहले सुरक्षा प्रमाण पत्र (सेफ्टी सर्टिफिकेट) देना अनिवार्य होगा। बिना प्रमाण पत्र के स्कूल खोलने पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

ज़िला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अभिभावकों का कहना है कि यह फ़ैसला सही है क्योंकि जल्दबाज़ी में बच्चों को ख़तरे में डालना ठीक नहीं।

Share this story:

About

Author at The State Headlines.

View all posts