पंजाब

पानी की लूट में अकाली व कांग्रेस सहित भाजपा चुप

By
109 Views

पंजाब व हरियाणा में चल रहे पानी के विवाद में बीबीएमबी द्वारा किए गए पैसे को लेकर जहां आम आदमी पार्टी व राज्य सरकार इसको केंद्र सरकार का धक्का करार देने के साथ-साथ पानी की लूट करार दे रही है तो वही हैरानी इस बात की है कि पंजाब की तीन प्रमुख पार्टियों इस मामले में पूरी तरह चुप हैं।

पानी के बंटवारे को लेकर हुए ताजा विवाद में शिरोमणि अकाली दल वह भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी भी इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल रही है बल्कि उन्होंने चुप्पी ही धार रखी है। कांग्रेस अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की इस चुप को लेकर काफी ज्यादा सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिरकार वह इस मामले में पंजाब के साथ खड़े हैं या फिर इस मामले में किसी अन्य राज्य की पार्टी का सपोर्ट कर रहे हैं।

हैरानी की बात है कि पंजाब की इन तीनों पार्टियों में से अभी तक किसी भी एक पार्टी ने पानी के मुद्दे पर खुलकर सामने आकर कुछ भी नहीं बोला है। जो कि अब तक सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है क्योंकि दूसरी तरफ हरियाणा में कांग्रेस और उनकी क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा पानी के मुद्दे पर खुलकर बोला जा रहा है और हरियाणा राज्य की भाजपा सरकार का साथ दिया जा रहा है वहीं पर पंजाब में ऐसा होता कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है जो कि कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

पानियों का रखवाला कहलाने वाले कैप्टन अमरिंदर कहां है ?

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा हरियाणा के साथ पानी के एक समझौते को रद्द करने के पश्चात उन्हें पंजाब के पानियों का रखवाला तक का नाम दे दिया गया था परंतु आज जब एक बार फिर से पानी के मामले में दोनों राज्यों के बीच में ठनी हुई है तो कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा इस मामले में अभी तक कुछ भी नहीं बयान जारी किया गया है और ना ही उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार से बातचीत करने के साथ-साथ पंजाब के पक्ष में कुछ कहा है। जिसको लेकर सभी कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ भी देख रहे हैं कि आखिरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले में बोल क्यों नहीं रहे हैं ?

Share this story:

About

Author at The State Headlines.

View all posts