चंडीगढ़

Calcium In Seeds: इस बीज के सेवन से होगी कैल्शियम की समस्या दूर

107 Views
Calcium In Seeds
Calcium In Seeds

Calcium In Seeds: लगातार गलत खानपान के कारण हमारे शरीर में विटामिनस की कमी दिखने लगती है। जिसके कारण शरीर थका हुआ महसूस होता है। आज के समय में सबसे अधिक विटामिनस और मिनरल्स की कमी अधिक होने लगी है। बाजार में पैकेट बंद दूध से हमारे शरीर को सारे पोषक तत्व नहीं मिल पाते है। जिसके कारण कैल्शियम की कमी महसूस होने लगती है। कैल्शियम की कमी से हमारे शरीर की हड्डियां व दांत कमजोर होने लगते हैं। अगर शरीर में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा कम होने लगती है तो स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी समस्या भी होनी शुरू हो जाती है।

कैल्शियम की जरूरत बाल रूखे, नाखूनों और हड्डियों को कमजोर होने लगते हैं। कई लोगों के तो पैरों में और कमर में काफी तेज दर्द महसूस होने लगता है और थकान जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। अधिकतर लोग कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको दो ऐसे सीड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप कैल्शियम की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप भी कैल्शियम की समस्या से पीड़ित हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए खास होने वाला है। बस आपने यह आर्टिकल पूरा पढ़ना है। Calcium In Seeds

Calcium In Seeds: कैल्शियम से भरपूर सीड्स

खसखस

खसखस एक ऐसी औषधि है जिससे हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में सबसे अधिक उपयोग में ली जाती है। खसखस को पॉपी सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। खसखस में आयरन कैल्शियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कॉपर और जिंक की मात्रा भी पाई जाती है। इसके लगातार प्रयोग करने से हमारे शरीर को ताकत व हड्डियों को मजबूत बनाने में काम करती है। गर्मियों का सीजन आ चुका है और खसखस भी हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। खसखस में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसको आप दूध में भिगोकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके लगातार सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के ओर फायदे भी मिल सकते हैं। Calcium In Seeds

चिया सीड्स

चिया सीड्स के लिए डॉक्टर लगातार सेवन करने के लिए कहते हैं। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह लाभदायक होता है। चिया सीड्स में विटामिनस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना एक से दो चम्मच चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो यह हमारे शरीर में 180 मिलीग्राम कैल्शियम शरीर को मिलता है। जिससे हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को कई तरह से फायदे भी मिलते हैं। चिया सीड्स में कैल्शियम के अलावा ओमेगा 3 और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चिया सीड्स में बोरान भी होता है जो हमारे शरीर में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम के सही तरीके से ऑब्जर्व करने में मदद करता है। चिया सीड्स को आप पानी में भिगोकर, दही या दलिया में मिक्स करके भी सेवन कर सकते हैं। Calcium In Seeds

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका सेवन करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। दी स्टेट हैडलाइंस इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts