पंजाब

चोकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची को हुई खून की उल्टियाँ

80 Views
Punjab News
Punjab News

Punjab News: चॉकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची को खून की उल्टियां आने से तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार की तरफ से तुरंत सिविल हॉस्पिटल लेकर गये। जहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे घर भेज दिया। इसके बारे में जब सेहत विभाग को पता चलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद सेहत विभाग के अधिकारी तुरंत दुकान पर पहुंचे जहां पर व्यक्ति की तरफ से चॉकलेट खरीदी गई थी। जांच में पता चला कि यह चॉकलेट की मियाद खत्म हो चुकी थी। Punjab News

इस मौके पर जानकारी देते हुए बच्ची राविया की दादी अंजू देवी ने कहा कि राबिया और उसकी बुआ ने चॉकलेट कोल्डरिंग और कुरकुरे खरीद खाए थे। इसके खाने के बाद पहले बुया की तबीयत खराब हुई, लेकिन दवाई खाने के बाद वह ठीक हो गई। इसी दौरान बच्ची राबिया की भी अचानक तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। उसका पेट खराब हो गया और नाक से भी खून बहने लगा। इसके बाद पारिवारिक मेंबरों की तरफ से बच्ची को हस्पताल में दाखिल करवाया गया। Punjab News

Punjab News: मियाद ख़त्म चोकलेट से हुई तबियत ख़राब- विक्की

इस मौके पर बच्ची राबिया के पटियाला से रिश्तेदार विकी ने बताया कि राबिया लुधियाना से कुछ देने पहले ही पटियाला में घर पर रहने आई थी। जब राबिया लुधियाना जाने लगी तो उन्होंने एक दुकान से बच्ची के लिए गिफ्ट पैक खरीदा था। जिसमें कुरकुरे, जूस, चॉकलेट और अन्य सामान था। यह गिफ्ट बच्ची को दिया और वह घर लौट गई। जब वह लुधियाना पहुंची तो उसने गिफ्ट खोलकर चॉकलेट निकालकर खा लिया। इस चॉकलेट खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई और खून की उल्टियां लगने शुरू हो गई।

बच्ची की तबीयत बिगड़ते देख परिवारिक मेंबरों ने तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। विक्की ने आगे कहा कि चॉकलेट सहित कई सामान एक्सपायर था और इसकी शिकायत सेहत विभाग को की और सेहत विभाग की तरफ से तुरंत कन्फेक्शनरी की दुकान पर गए जहां पर बच्ची के लिए गिफ्ट खरीदा गया था। वहां जाकर पता चला की चॉकलेट एक्सपायरी डेट की थी दुकान पर ओर भी सामान पड़ा था। परिवार मेंबरों ने मांग की की इस दुकानदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। कुछ दिन पहले पटियाला के 10 साल की लड़की मानवी के बर्थडे पर केक खाने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts