चंडीगढ़

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण और होली एक ही दिन, यह लोग रखें विशेष ख्याल

41 Views
Chandra Grahan 2024
Chandra Grahan 2024

Chandra Grahan 2024: मार्च का महिना बहुत ही महतवपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मार्च महीने में चंद्र ग्रहण और होली एक ही दिन पड़ने वाला है। जानकारी के अनुसार मार्च 2024 में होली 25 मार्च को है और इस दिन ही साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। जानकारी के मुताबिक, इस साल होली फागण माह की पूर्णिमा को है और उस दिन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी है। इसके चलते इस दिन चंद्र ग्रहण का समय सुबह 10:24 बजे से दोपहर 3:01 बजे तक रहेगा। Chandra Grahan 2024

दरअसल, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के बाहरी हिस्से से होकर गुजरता है तो उपच्छाया चंद्र ग्रहण होता है। जिसे उपछाया चंद्र ग्रहण भी कहते है। उपछाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का आकार नहीं बदलता है। इस दौरान चंद्रमा सामान्य दिन की तरह दिखता बस चंद्रमा का रंग हल्का पीला होता है। इस साल चंद्र ग्रहण कितने प्रकार के है। Chandra Grahan 2024

Chandra Grahan 2024: कितने प्रकार के है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण 3 प्रकार के होते हैं, पहला आंशिक चंद्र ग्रहण, दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण और तीसरा उपछाया ग्रहण, वहीं मार्च 2024 में लगने वाला ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा।

9 घंटे का रहेगा सूतक काल

25 मार्च का दिन विशेष माना जाता है, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। हालांकि 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन सूतक काल में महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। चूंकि होली और ग्रहण साथ-साथ चलते हैं, ऐसे में अगर आप गर्भवती हैं और होली मनाने की योजना बना रही हैं। तो विशेष सावधानी बरतें, हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। Chandra Grahan 2024

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts