चंडीगढ़

इस जूस के सेवन करने से कई बिमारियों को करता है ख़त्म

50 Views
Lauki Juice Benefits in Hindi
Lauki Juice Benefits in Hindi

Lauki Juice Benefits in Hindi: घीया एक सब्जी जिसके सेवन करने से बहुत अधिक फायदे होते है। घीया को कई नामो से जाना जाता है जैसे कि बॉटल गार्ड, दूधी और लौकी के नाम से भी जाना जाता है। यह सब्जी ज्यादातर गर्मियों के मौसम में लोगों के घरों में देखने को मिलती है। क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो की कड़कती गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। लौकी में मिनरल्स, विटामिंस, कैल्शियम और अन्य न्यूट्रिएंट्स भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। Lauki Juice Benefits in Hindi

जो शरीर को काफी बीमारियों से बचाए रखने में सहायता कर सकते हैं। जैसे कि बेड कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड शुगर, दिल की बीमारी, दिमाग आदि। इसलिए शुगर के मरीज भी इसके जूस का सेवन बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। जो उनके शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में सहायता कर सकता है। एक नयूट्रीशनिस्ट का यह भी कहना है कि इसके जूस का सेवन बनने के साथ के साथ ही करना चाहिए। Lauki Juice Benefits in Hindi

क्योंकि थोड़ी समय के बाद में यह ऑक्सिडाइज होने लगता है, जो कि शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लौकी में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी भारी मात्रा में पाई जाती है जो कि शरीर को कई तरह की संक्रमण वाली बीमारियों से बचाने मे मदद कर सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम लौकी के जूस के सेवन से होने वाले कुछ फायदे बताने जा रहे है। जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें।

Lauki Juice Benefits in Hindi: वजन को करता कम

लौकी में फाइबर बहुत ही भारी मात्रा में पाया जाता है। जो कि हमारे पेट को काफी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और इसमें कैलोरीज की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए इसके जूस का सेवन वजन कम करने के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। आयुर्वेद के अनुसार फाइबर वजन कम करने करने का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसलिए डाइटिशियन के द्वारा भी लोगों को वजन कम करते समय डाइट में यह शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शरीर को रखता है हाइड्रेटेड

लौकी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते है जो शरीर में पैदा हुई अधिकतर गर्मी से राहत देता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। गर्मियों के मौसम में जब हमारे शरीर बहुत अधिक पसीना निकालता है तो लौकी के जूस का सेवन रोजाना करने से शरीर में पानी की कमी के होने का खतरा कम हो जाता है। यह नकसीर, दाने और शरीर में पैदा हुई गर्मी से जुड़ी अन्य बीमारियों से भी राहत देने में सहायक हो सकता है।

पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत

अगर कोई भी व्यक्ति कब्ज, बदहजमी और डायरिया जैसी बीमारियों का शिकार है तो उसके लिए लौकी का जूस उन बीमारियों से राहत पाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। लौकी में मौजूद पानी और फाइबर की भरपूर मात्रा पेट में पाचन क्रिया को सही रखती है और इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को भी बनाए रखती है। लौकी के जूस में चुटकी भर नमक डाल कर प्रयोग किया जाए तो यह डायरिया और पेट से जुड़ी हर समस्या का निवारण बन सकता है।

दिल को रखे मजबूत

लौकी में मिनरल्स, कैल्शियम और विटामिन्स बहुत ही अधिकतर मात्रा में पाए जाता है। अगर इसका सेवन रोजाना सुबह खाली पेट किया जाए तो यह हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा हो सकता है। जो हमारे ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रण में रखता है जिससे हमें दिल से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

यूरिनरी इंफेक्शन से बचाव

लौकी में कुछ ऐसे पदार्थ मौजूद होते हैं जो संक्रमण वाली बीमारियों से हमारे शरीर को बचाते हैं। इसलिए अगर ताजा बनाये लौकी के जूस में थोड़ा सा नींबू डालकर सेवन किया जाए तो यह यूरिनरी इनफेक्शंस के लिए बहुत ही अच्छा उपाय हो सकता है।

तनाव में राहत

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि लौकी में कोलाइन की मात्रा एक अच्छे स्तर पर होती है। जो की एक तरह के न्यूरोट्रांसमीटर का काम करता है।यह हमारे दिमाग को सही तरह से काम करने में सहायता कर सकता है और दिमाग से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे तनाव, डिप्रेशन आदि से छुटकारा दिला सकता हैं।

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। इसलिए इसे उपयोग करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। दी स्टेट हेडलाइंस किसी तरह की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts