पंजाब

मुख्यमंत्री सेहत योजना : 3.79 लाख मरीजों को मिला कैशलेस इलाज

8 Views
Chief Minister Health Scheme 3.79 lakh patients received cashless treatment
Chief Minister Health Scheme 3.79 lakh patients received cashless treatment

654 करोड़ रुपये का नकद राशि से अभी तक हो चुके है इलाज, लोगो के लिए योजना वरदान

चंडीगढ़, 5 जून (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि अब तक 3.79 लाख मरीज इस योजना के तहत 654 करोड़ रुपये का नकद रहित (कैशलेस) इलाज प्राप्त कर चुके हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार हर परिवार को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और यह राज्य में सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक योजना के तहत 23.01 लाख परिवारों को 47.27 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इनमें 51.5 प्रतिशत महिलाएं और 48.5 प्रतिशत पुरुष लाभार्थी हैं। जारी किए गए कार्डों में 69 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों और 31 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों से संबंधित हैं।

मुख्यमंत्री सेहत योजना : व्हाट्सएप से स्वास्थ्य कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे लोग

भगवंत मान ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सरकार व्हाट्सएप आधारित हेल्प सिस्टम और एक विशेष वेब पोर्टल विकसित कर रही है, जिससे लाभार्थी आसानी से अपने स्वास्थ्य कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल ऐप आधारित रजिस्ट्रेशन प्रणाली पर भी काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, योजना के तहत अब तक 835 अस्पताल सूचीबद्ध किए जा चुके हैं, जिनमें 223 सरकारी और 612 निजी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना का लक्ष्य पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

यह भी पढ़े :- Mawa Dhiyan Satkar Yojana : 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेगी राशि

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts