Chief Minister Health Scheme : सेहत कार्ड पर कोई आय-उम्र सीमा नहीं
Chief Minister Health Scheme में पंजाब में सभी नागरिकों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज
चंडीगढ़, 10 अप्रैल (सुनील कुमार)। पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘Chief Minister Health Scheme’ को तेजी से लागू किया है। इस योजना के तहत राज्य के हर नागरिक को बिना किसी आय, उम्र या लिंग की बाधा के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री Dr. Balbir Singh ने स्पष्ट किया कि ‘सेहत कार्ड’ पूरी तरह समावेशी योजना है, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ रही है, अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में शुरू की गई इस Chief Minister Health Scheme के तहत अब तक 2 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इन उपचारों में कैंसर, हृदय रोग और ऑर्थोपेडिक सर्जरी जैसे गंभीर इलाज शामिल हैं। अब तक 300 करोड़ से अधिक के उपचार इस योजना के तहत किए जा चुके हैं।
राज्य सरकार ने पंजाब बजट 2026–27 में इस योजना को और मजबूत करने के लिए 2,000 करोड़ का प्रावधान किया है, जिससे आने वाले समय में और अधिक लोगों को लाभ मिल सकेगा।
Chief Minister Health Scheme में क्या है ‘सेहत कार्ड’ योजना?
‘सेहत कार्ड’ के माध्यम से हर पात्र परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख तक का कैशलेस इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है। इससे मरीजों को इलाज के दौरान पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ती।
रोज़ाना 50,000 कार्ड जारी
राज्यभर में चल रहे पंजीकरण अभियानों के जरिए प्रतिदिन करीब 50,000 सेहत कार्ड जारी किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा गांवों, कस्बों और शहरों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें।
सेहत कार्ड बनवाने की आसान 6 स्टेप प्रक्रिया
चरण 1: किसी अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं – सीधे केंद्र या कैंप में जाएं।
चरण 2: नजदीकी स्थान पर जाएं
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
- सरकारी पंजीकरण शिविर
- सेवा केंद्र
चरण 3: जरूरी दस्तावेज साथ लाएं
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र
चरण 4: पारिवारिक कवरेज समझें
- ₹10 लाख प्रति वर्ष (पूरा परिवार कवर)
चरण 5: पंजीकरण पूरा करें
- अधिकारी आपकी मदद करेंगे
चरण 6: SMS द्वारा पुष्टि प्राप्त करें
Chief Minister Health Scheme के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- स्मार्ट राशन कार्ड (यदि हो)
- जे-फॉर्म (किसानों के लिए)
क्या होगा फायदा?
- महंगे इलाज का खर्च सरकार उठाएगी
- समय पर इलाज मिलने से जान बचने की संभावना बढ़ेगी
- ग्रामीण और गरीब परिवारों को सबसे ज्यादा राहत
- निजी अस्पतालों में भी कैशलेस सुविधा
यह भी पढ़े :- नई औद्योगिक नीति 2026 से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत : Sanjeev Arora