पंजाब

War on Gangsters : विदेशों से अपराधियों को वापस ला रही है मान सरकार

77 Views
Haryana Under Fire Over Ayushman Yojana, says Baltej Pannu
Haryana Under Fire Over Ayushman Yojana, says Baltej Pannu

War on Gangsters : बड़े गेंगस्टर पर 10 लाख रूपये तक का इनाम घोषित

चंडीगढ़, 10 अप्रैल (सुनील कुमार)। पंजाब सरकार ने अपराध (War on Gangsters) के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दुनिया भर में छिपे आरोपियों को ट्रैक कर भारत वापस लाने की मुहिम तेज कर दी है। मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल बनाकर काम कर रही है। पंजाब में बड़े गेंगस्टर को पकड़ने के लिए 5 से 10 लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर भारत में आपराधिक नेटवर्क चला रहे हैं और उत्तर प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों में शूटरों को फंडिंग कर रहे हैं। हालांकि, पंजाब पुलिस ने ऐसे कई शूटरों को गिरफ्तार कर इस नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार को जब भी किसी अपराधी की जानकारी मिलती है, तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया जाता है और कई मामलों में आरोपियों को विदेश से वापस लाने में सफलता भी मिली है। दुबई, पुर्तगाल, इंग्लैंड, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से अपराधियों को लाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

अमृतपाल सिंह महिरो को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से वापस लाया गया

इस अभियान की बड़ी सफलता के तौर पर कमल कौर मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह महिरो को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से वापस लाया गया है। यह कार्रवाई सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति को दर्शाती है।

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव Baltej Pannu ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह स्पष्ट संदेश है कि कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि चाहे आरोपी देश में हो या विदेश में, उसे ढूंढकर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री मान ने यह भी दोहराया कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है और सरकार ‘सरबत दा भला’ के सिद्धांत पर चलते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान के तहत राज्य में अपराध पर कड़ा नियंत्रण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Chief Minister Health Scheme : सेहत कार्ड पर कोई आय-उम्र सीमा नहीं

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts