पंजाब

CM Bhagwant Mann बोले, मेरी कमाई मेरी ईमानदारी

9 Views
CM Bhagwant Mann speaks in Nakodar My earnings, my honesty
CM Bhagwant Mann speaks in Nakodar My earnings, my honesty

पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा : CM Bhagwant Mann

जालंधर, 19 जुलाई, (ध्रुव)। पंजाब के CM Bhagwant Mann ने रविवार को जालंधर जिले के नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दरबार में मत्था टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "मेरी सबसे बड़ी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं और मैं इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।"

CM Bhagwant Mann ने कहा कि लोगों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उन्होंने यह भरोसा वर्षों की मेहनत, पारदर्शिता और जनसेवा से अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूरी ईमानदारी के साथ पंजाब के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

पंजाब में नहीं उग सकता नफरत का बीज : CM Bhagwant Mann

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों, फकीरों और शहीदों की पवित्र धरती है। यहां भाईचारा और सामाजिक सद्भाव सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि "पंजाब की मिट्टी बेहद उपजाऊ है, लेकिन यहां नफरत का बीज कभी नहीं उग सकता।" उन्होंने कहा कि राज्य के लोग हर धर्म और हर त्योहार को मिल-जुलकर मनाते हैं और यही पंजाब की असली ताकत है।

रंगला पंजाब बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा पंजाब बनाना है जहां विकास, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द साथ-साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि "हमें मिलकर समृद्ध और खुशहाल पंजाब बनाना है, न कि एक और लंदन या कैलिफोर्निया।" उन्होंने लोगों से पंजाब के विकास में भागीदार बनने की अपील भी की।

महिलाओं के लिए सम्मान राशि योजना का जिक्र

CM Bhagwant Mann ने कहा कि 'मांवां-धीयां सतिकार योजना' के तहत राज्य की अधिकांश महिलाओं को सीधे बैंक खातों में वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह और अन्य पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार

CM Bhagwant Mann ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार, ऋषिकेश, सालासर धाम और खाटू श्याम जी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

कलाकारों के सम्मान की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कलाकारों का इस्तेमाल केवल भीड़ जुटाने के लिए किया जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने कलाकारों को सम्मान और पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के हित में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले की सफलता पर संगत और प्रबंधन समिति को बधाई दी तथा पंजाब की निरंतर शांति, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़े :- Punjab Police ने 68,850 से अधिक तस्कर किए गिरफ्तार

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts