पंजाब

Punjab Police ने 68,850 से अधिक तस्कर किए गिरफ्तार

6 Views
Punjab Police arrested over 68,850 smugglers
Punjab Police arrested over 68,850 smugglers

चंडीगढ़, 19 जुलाई, (ध्रुव)। Punjab Police के प्रमुख नशा विरोधी अभियान 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' ने 500 दिन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान Punjab Police ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 52,432 एनडीपीएस मामले दर्ज किए, 68,850 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया और 319 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की हैं।

Punjab Police महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने अभियान के 500 दिन पूरे होने पर कहा कि यह राज्य के इतिहास में ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए गए सबसे व्यापक अभियानों में से एक है। उन्होंने कहा कि सख्त कानूनी कार्रवाई, खुफिया सूचनाओं पर आधारित ऑपरेशन और जनभागीदारी आधारित पुलिसिंग के कारण यह सफलता संभव हुई है।

52 हजार से अधिक एफआईआर, 68 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी

डीजीपी ने बताया कि 1 मार्च 2025 से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 52,432 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 68,850 से अधिक ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 629 बड़े तस्कर भी शामिल हैं, जिनके पास से दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई।

Punjab Police : 319 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के प्रमुख एडीजीपी नीलाभ किशोर ने बताया कि अभियान के दौरान नशे के कारोबार से अर्जित 319 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां जब्त की गईं। इसके अलावा सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ड्रग माफिया के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम है।

'सेफ पंजाब' हेल्पलाइन बनी बड़ी ताकत

पुलिस के अनुसार 'सेफ पंजाब एंटी-ड्रग हेल्पलाइन' (97791-00200) पर अब तक 46,342 गुमनाम सूचनाएं प्राप्त हुईं। इन सूचनाओं के आधार पर 22,960 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ते जनविश्वास और जनभागीदारी आधारित पुलिसिंग की सफलता का प्रमाण है।

Punjab Police : 89 प्रतिशत दोषसिद्धि दर का दावा

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एनडीपीएस मामलों में पंजाब की 89 प्रतिशत दोषसिद्धि (Conviction) दर देश में सबसे अधिक है। उन्होंने इसका श्रेय बेहतर जांच, मजबूत साक्ष्य संग्रह और अभियोजन एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय को दिया।

नशामुक्ति और जनजागरूकता पर भी जोर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 64A के तहत 10,917 व्यक्तियों को नशामुक्ति उपचार और पुनर्वास का अवसर दिया है। वहीं राज्यभर में 24,000 से अधिक ग्राम रक्षा समितियां और 1.25 लाख से ज्यादा स्वयंसेवक नशा विरोधी अभियान में पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। संगठित ड्रग सिंडिकेट्स के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी और जनता की भागीदारी से नशामुक्त पंजाब बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़े :- Government School के 882 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 किया पास

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts