हरियाणा

बच्चों समेत 12 की मौत के ज़िम्मेदार CM Nayab Saini : अनुराग ढांडा

69 Views
CM Nayab Saini responsible for the death of 12 people including children Anurag Dhanda
CM Nayab Saini responsible for the death of 12 people including children Anurag Dhanda

हरियाणा के लोग गंदा पानी पीकर मर रहे और सीएम नायब दूसरे राज्यों में भाजपा के प्रचार में व्यस्त

चंडीगढ़: 18 फरवरी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के पलवल में गंदे पानी से 12 लोगों की मौत का ज़िम्मेदार CM Nayab Saini को करार दिया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा के लोगों को लगातार गंदे पानी की सप्लाई कई महीनों से दी जा रही थी। लेकिन सीएम नायब सिंह की सरकार को लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें बस दूसरे राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने और झूठे प्रचार करने में दिलचस्पी है। 

अनुराग ढांडा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में इंदौर में मासूम लोगों और बच्चों की जब जान चली गई तो भी भाजपा सरकार ने ज़िम्मेदारी लेने से मन कर दिया था और पूरा सिस्टम भाजपा सरकार को बचाने में लगा रहा था। इसी काम को अब हरियाणा के पलवल में भी अंजाम दिया जा रहा है। सरकार और मुख्यमंत्री अपनी ज़िम्मेदारी से भागते रहे हैं और पूरा प्रशासन उन्हें बचाने के लिए बेतुके बयान और तर्क दे रहा है। 

CM Nayab Saini अगर पीने का पानी भी जनता को नहीं दे सकते तो और क्या करेंगे?: अनुराग ढांडा

अनुराग ढांडा ने कहा है कि हरियाणा में कई महीनों से गंदे पानी की सप्लाई लोगों के घरों तक पहुंचाई जा रही थी। जनता केमिकल युक्त ज़हरीला पानी पीने को मजबूर रहे। साफ़ पानी की मांग कर रहे थे लेकिनCM Nayab Saini सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। जिसका खामियाज़ा आज हरियाणा के लोगों को अपनी और अपने परिवार की जान गंवाकर भुगतना पड़ा रहा है।  

अनुराग ढांडा ने सीएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने बार बार उनसे दूसरे राज्यों से ध्यान हटाकर हरियाणा की बदहाल स्थिति को सुधारने पर ध्यान देने की अपील की थी लेकिन भाजपा और नायब सिंह को मात्र दूसरे राज्यों में भाजपा के प्रचार से मतलब है न कि हरियाणा की जनता से कोई लेना देना। बेहतर होता कि सीएम अपने प्रदेश के लोगों की मुसीबतें दूर करने में दिलचस्पी दिखाते। अगर ऐसा होता तो पलवल के इन 12 लोगों को अपनी ज़िन्दगी से हाथ नहीं धोना पड़ता। 

आम आदमी पार्टी पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी

अनुराग ढांडा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी है और प्रदेश में लोगों को साफ़ पानी दिलाने के लिए लोगों को साथ लेकर संघर्ष सड़कों पर भी उतरेगी। साथ ही उन्होंने सीएम नायब सिंह से इस घटना पर ज़िम्मेदारी लेते हुए सीएम पद से इस्तीफ़ा देने की मांग की है। ढांडा ने कहा है कि जब वे लोगों की प्राथमिक ज़रुरत साफ़ पानी तक जनता को उपलब्ध नहीं करवा सकते तो वे और कुछ नहीं कर सकते?

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts