सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी साथी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, कांग्रेस को जवाब देना होगा: कुलदीप सिंह धालीवाल
चंडीगढ़, 14 फरवरी। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने Congress leader गुरकीरत सिंह उर्फ कालू के बटाला में कथित तौर पर हेरोइन लेते पकड़े जाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।
इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि गुरकीरत कालू वरिष्ठ Congress leader और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का करीबी साथी माना जाता है और दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
धालीवाल ने कहा कि कांग्रेसी नेता हर बात पर लेक्चर देते रहते हैं, लेकिन उनके अपने लोग नशों के साथ पकड़े जा रहे हैं। यह कांग्रेस का असली चेहरा उजागर करता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 'आप' सरकार ने नशों के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है और किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। धालीवाल ने जोर देकर कहा कि चाहे कोई बड़ा हो या छोटा, जो भी नशा बेचेगा या नशा करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना काम करेगा।
Congress leader के मामले में जबाब देना ही होगा
उन्होंने पार्टी नेतृत्व से जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि पार्टी में अहम पदों पर बैठे नेताओं के नाम बार-बार नशों से क्यों जुड़ रहे हैं। धालीवाल ने बोला कि कांग्रेस इस बार इंकार नही कर सकती है क्योकि उनका लीडर रंगे हाथो पकड़ा गया है। पंजाब में एक तरफ सरकार कि तरफ से नशा ख़तम करने के लिए युद्ध छेड़ रखा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के लीडर पंजाब में नशे कि तस्करी करते नजर आ रहे है। कुलदीप धालीवाल ने कहा कि अब पंजाब को भी पता चल गया है कि कांग्रेस किस तरीके से पंजाब को बर्बाद करने में योगदान दे रही है तो आम आदमी पार्टी पंजाब को बचने का काम कर रही है ।