राजनीति

War Against Drugs अभियान को मिली बड़ी सफलता

253 Views
War Against Drugs campaign achieves huge success - Harpal Singh Cheema
War Against Drugs campaign achieves huge success - Harpal Singh Cheema

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

चंडीगढ़, 14 फरवरी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज कहा कि पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ (War Against Drugs) अभियान को मिली बड़ी सफलता अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है, जब गुरदासपुर जिले के कलानौर का रहने वाला गुरकीरत सिंह कथित तौर पर श्मशानघाट के अंदर नशा करते हुए पकड़ा गया। चीमा ने कहा कि इस आरोपी का सीधा संबंध कांग्रेस पार्टी से जुड़ता है और पकड़े गए व्यक्ति की कांग्रेस के विभिन्न बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब जानता है कि जब राज्य में अकाली दल-भाजपा का राज था या कांग्रेस पार्टी का राज रहा, उस समय पंजाब में नशों की बाढ़ बहाई गई। आज लगातार ऐसे कई लोग पकड़े जा रहे हैं जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा से संबंध रहा है। चीमा ने कहा कि पंजाब को बर्बाद करने वाली ये पार्टियां आज बिलबिला रही हैं।

War Against Drugs के अभियान को धक्का दे रही है कांग्रेस

चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा नशों के खिलाफ लगातार चलाई जा रही मुहिम को सफलता मिल रही है। नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या फिर जेलों के अंदर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा करते हुए पकड़ा जा रहा है, सरकार उसका इलाज करके उसे ठीक कर रही है। War Against Drugs

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि हमारी इस सफलता को पंजाब के लोग भरपूर समर्थन दे रहे हैं और यह आज पंजाब में एक जन आंदोलन बन गई है। लाखों लोग पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी से इसलिए जुड़े हुए हैं क्योंकि सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार पंजाब से नशों का पूरी तरह खात्मा करने पर लगी हुई है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts