पंजाब

पंजाब पर फिर बढ़ा कर्ज का बोझ ! अप्रैल की शुरुआत में ही 1500 करोड़ का नया कर्ज

98 Views
Breaking News Latest
Breaking News Latest

चंडीगढ़, 7 अप्रैल, (The State Headlines)। पंजाब की आर्थिक हालत को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही पंजाब सरकार ने 1500 करोड़ रुपये का ताजा कर्ज उठा लिया है। ऐसा बहुत बार काम देखा गया है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही कर्ज ले लिया गया हो।


सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि यह कर्ज कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि आने वाले पूरे 10 साल तक पंजाब की जनता को चुकाना पड़ेगा। यानी आने वाले सालों में भी कर्ज का बोझ कम होने के बजाय और बढ़ता ही नजर आएगा।
पहले से ही कर्ज के पहाड़ तले दबा पंजाब अब हर महीने नए कर्ज की तरफ बढ़ रहा है। विपक्ष लगातार सरकार को घेरते हुए कह रहा है कि “सरकार चल रही है या कर्ज पर टिकी है?”
हालांकि सरकार का दावा है कि ये पैसा विकास और जरूरी खर्चों के लिए लिया जा रहा है, लेकिन सवाल ये है कि आखिर कब तक कर्ज के सहारे ही पंजाब की गाड़ी चलेगी?

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts