मेयर-प्रधान OUT, अफसर IN! पंजाब के 9 नगर निगम व 102 नगर कौंसिलों में सत्ता का बड़ा बदलाव
Nagar Council Election नही होने के चलते जारी हुआ नोटिफिकेशन, अब अधिकारी ही मालिक
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (The State Headlines)। पंजाब में 9 नगर निगम व 102 नगर कौंसिलों में सत्ता का बड़ा बदलाव कर दिया गया है। इन 102 नगर कौंसिल के प्रधानों और 9 नगर निगमों के मेयर व बाकि अहुदेदारों को हटा कर अधिकारीयों को कमान सौपने के आदेश जारी कर दिए गये है। जिसके चलते स्थानीय सरकार विभाग ने महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जैसे-जैसे इन निकायों का 5 साल का कार्यकाल पूरा होता जाएगा, वैसे-वैसे प्रशासनिक नियंत्रण संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
सरकार के इस फैसले के तहत अब नगर निगमों और नगर कौंसिलों की कमान अस्थायी रूप से अधिकारियों के हाथ में रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन निकायों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा, वहां निर्वाचित प्रतिनिधियों की जगह प्रशासक नियुक्त हो जाएंगे, जो सभी प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों को संभालेंगे। नगर कौंसिल में EO और नगर निगमों में कमिश्नर सारा काम देखेंगे।
इस प्रक्रिया की शुरुआत 8 अप्रैल से होने जा रही है। सबसे पहले नगर निगम अबोहर और इसके साथ ही दर्जनों नगर कौंसिलों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में जहां-जहां कार्यकाल समाप्त होगा, वहां यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
गौरतलब है कि फिलहाल राज्य सरकार ने इन निकायों के चुनाव करवाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। चुनावों में देरी के चलते प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों की नियुक्ति से जहां एक ओर कामकाज जारी रहेगा, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गतिविधियों पर अस्थायी विराम लग सकता है।
इस फैसले का असर प्रदेश की शहरी राजनीति पर भी पड़ सकता है, क्योंकि निर्वाचित प्रतिनिधियों के हटने के बाद स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया पूरी तरह प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ में आ जाएगी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार निकाय चुनाव कब करवाती है।
Read Full List