पंजाब

सफाई कर्मचारियों से विवाद के बाद DSP Satveer Singh सस्पेंड

4 Views
DSP Satveer Singh suspended after dispute with sanitation workers
DSP Satveer Singh suspended after dispute with sanitation workers

चंडीगढ़, 24 जुलाई (ध्रुव)। बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद पंजाब सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है। संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद हरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर बरनाला सब-डिवीजन के DSP Satveer Singh को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

मीत हेयर ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि घटना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ इस मामले पर विस्तार से चर्चा की गई और इसके बाद जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

CM भगवंत मान के निर्देश पर DSP Satveer Singh सस्पेंड

मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए DSP Satvir Singh को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और किसी भी तरह के गलत व्यवहार या अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार की नीति 'जीरो टॉलरेंस' की है और सरकार हर नागरिक के सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

DSP Satveer Singh मामले 'न्याय सुनिश्चित किया जाएगा' : मीत हेयर

आप सांसद मीत हेयर ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों में केवल बयान जारी करने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जरूरत पड़ने पर तत्काल और ठोस कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार इस मामले में न्याय सुनिश्चित करेगी।

मीत हेयर ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय या गलत व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने दिखाई जवाबदेही : मीत हेयर

मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जवाबदेही और नागरिकों के सम्मान को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि मामले में तत्काल कार्रवाई यह दर्शाती है कि सरकार किसी भी तरह के अन्याय के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

यह भी पढ़े :- Punjab Cancer Treatment : 8,069 मरीजों का कैशलेस इलाज

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts