पंजाब

ED Raid : विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश

75 Views
ED Raid A Conspiracy to Stifle the Voice of the Opposition
ED Raid A Conspiracy to Stifle the Voice of the Opposition

आप का भाजपा पर बड़ा हमला, राजनीतिक बदले की कार्रवाई

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (ध्रुव)। पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी (ED Raid) को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर हुई कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे केंद्र की भाजपा सरकार की “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया है।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी आवाजों को दबाने और गैर-भाजपा सरकारों को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है।

ED Raid : मुख्यमंत्री भगवंत मान का केंद्र पर हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ईडी की कार्रवाई लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश है। उन्होंने सवाल उठाया कि छापेमारी अक्सर उन्हीं राज्यों में क्यों होती है, जहां भाजपा सत्ता में नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, “डर और दबाव के जरिए लोकतंत्र को कुचला नहीं जा सकता। हम अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे।” केंद्रीय एजेंसियों द्वारा चुनिंदा रूप से निशाना बनाने पर सवाल उठाते हुए कहा, "ईडी के छापे सिर्फ उन्हीं राज्यों में क्यों मारे जाते हैं जहाँ भाजपा सत्ता में नहीं है? जो लोग जनता के हक के लिए आवाज उठाते हैं और जन कल्याण के लिए काम करते हैं, उन्हें या तो ईडी के नोटिस दिए जाते हैं या जेल भेज दिया जाता है।"

इसी बीच कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने ED Raid पर संयम बनाए रखा और कानूनी प्रक्रिया में अपना भरोसा व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, मैं एजेंसियों को पूरा सहयोग दूँगा और मुझे भरोसा है कि सच्चाई की जीत होगी।"

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "भाजपा गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को धमकाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। विपक्षी नेताओं पर दबाव डालने के लिए ईडी का इस्तेमाल करना अब उनकी राजनीतिक रणनीति बन गई है ताकि असहमति की हर आवाज को दबाया जा सके। यह हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए बेहद खतरनाक है।" उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की राजनीति "डराने, धमकाने और किसी भी कीमत पर सत्ता हथियाने" पर आधारित है।

यह भी पढ़े :- क्या वाक्य में हुई भाजपा की हार, क्यो पास नही हुया बिल

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts