चंडीगढ़

नहीं रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Parkash Singh Badal

10 Views
Parkash Singh Badal
Parkash Singh Badal

-- Parkash Singh Badal ने मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

दी स्टेट हैडलाइंस।
चंडीगढ़।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल की आज देर शाम मृत्यु हो गई है l प्रकाश सिंह बादल द्वारा आखिरी सांस मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली गई है। 

5 बार तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) पिछले काफी दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के चलते दाखिल चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी बिगड़ी हुई थी l जिस कारण उन्हें फॉर्टिस हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में दाखिल किया गया था परंतु आज देर शाम यह खबर सामने निकल आई है कि प्रकाश सिंह बादल का देहांत हो गया है। प्रकाश सिंह बादल के देहांत की खबर बाहर आने के बाद पंजाब भर में शोक की लहर दौड़ गई है और राजनीतिक लीडरों से लेकर पंजाब के बड़े स्तर पर आम लोग इस दुख की खबर को लेकर काफी अफसोस भी प्रकट कर रहे हैं।

Read This News Also :- एक आईएएस अधिकारी से नाराज हुए भगवंत मान, अब नही मिलेगी अच्छी पोस्टिंग

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts