प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले पंजाब में संग्राम
कांग्रेस पार्टी की आपसी खाना जंगी के बीच में पूर्व विधायक व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी नवजोत कौर सिद्धू की तरफ से कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया गया है। नवजोत कौर सिद्धू द्वारा यह फैसला उसे समय लिया गया है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि नवजोत कौर सिद्धू रविवार या फिर भविष्य में भाजपा की तरफ जा सकते हैं हालांकि अभी तक उनकी तरफ से किसी भी तरह का स्पष्ट संकेत नहीं दिया गया है।
नवजोत कौर सिद्धू के इस फैसले से कांग्रेस को काफी ज्यादा नुकसान होने वाला है क्योंकि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को विपक्षी पार्टियों के आरोपी के साथ-साथ नवजोत कौर सिद्धू व उनके परिवारिक मेंबरों द्वारा लगाए जाने वाले आप व गंभीर दोष से भी निपटना पड़ेगा। यह कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौती भी साबित हो सकता है क्योंकि इस समय कांग्रेस पार्टी पंजाब में विधानसभा चुनाव की तरफ चल चुकी है और ऐसे में पार्टी के अंदर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।