पंजाब

November 29 को Varanasi में होगा महान कीर्तन समागम

• •
10 Views

चंडीगढ़, 28 नवंबर। श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक समागमों की शुरुआत वाराणसी से होगी। पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में श्री गुरु रविदास जी महाराज के जन्म स्थान श्री गुरु रविदास मंदिर, सीर गोवर्धनपुर, Varanasi में November 29 को महान कीर्तन समागम करवाएगी। इसके बाद वाराणसी से शोभा यात्रा रवाना होकर पंजाब के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि महान कीर्तन समागम श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित मुख्य धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को पूरी श्रद्धा, सम्मान और सामूहिक भागीदारी के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने समानता, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और मानवीय स्वाभिमान का संदेश दिया। इन धार्मिक समागमों के माध्यम से गुरु महाराज की शिक्षाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Varanasi संत निरंजन दास जी भी संगत के साथ धार्मिक समागमों में होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी भी संगत के साथ धार्मिक समागमों में शामिल होंगे। संत निरंजन दास जी की मौजूदगी से इस पवित्र अवसर की आध्यात्मिक महत्ता और बढ़ेगी।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 30 नवंबर को वाराणसी से विशाल शोभा यात्रा रवाना होगी, जो 3 दिसंबर को पंजाब के ऐतिहासिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी और शिक्षाओं का प्रचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा संगत को एकजुट होकर गुरु महाराज के समानता, दया, भाईचारे और सामाजिक न्याय के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज ने धर्म और समाज के लिए महान योगदान दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता को जाति-पाति और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता तथा सद्भाव पर आधारित समाज बनाने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने देश भर की संगत और गुरु रविदास जी महाराज के अनुयायियों से धार्मिक समागमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

यह भी पढ़े :- 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 6.63 लाख रोजगार की संभावना : Aman Arora

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts