चंडीगढ़

How to Grow Eyebrows Thicker at Home: हल्की है आइब्रो तो नेचुरली करें ग्रो

59 Views
How to Grow Eyebrows Thicker at Home

How to Grow Eyebrows Thicker at Home: इन 7 तरीकों से करें अपनी आइब्रो को लंबा, काला और घना

आज के समय में हर कोई सुंदर दिखने के (How to Grow Eyebrows Thicker at Home) लिए क्या क्या नहीं करता है, कोई मेकअप करता है तो कोई अलग तरीके को अपनाता है। अगर आप की आंखे खुबसूरत है तो आप का चेहरा भी सुंदर देखने लग जाता है, और वही अगर आप की आईब्रोज काली व् घनी हो तो आप के चेहरे को तो चार चाँद लगा देती है। आज के समय में महिलांए अपने आप को सुंदर दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर रेडी होने के लिए अक्सर ही जाती है लेकिन अगर आप की आईब्रोज नेचुरल न हो तो चेहरा भी अच्छा नहीं लगता।

हर महिला चाहती है कि उसकी आइब्रो नेचुरल और काली घनी और खुबसूरत हों। अक्सर महिलाएं कई बार प्लकिंग या थ्रेडिंग के चलते भोंहे हलकी हो जाती है। अक्सर कई महिलाएं अपनी आईब्रोज को मोटा और घना दिखाने के लिए आइब्रो पेंसिल का भी उपयोग करती है। इससे कई बार नकली जैसी नजर आने लग जाती है। अगर आप भी अपनी आईब्रोज को काला घना बनाना चाहते है वो भी नेचुरल तो ये लेख आप के लिए है। आज इस लेख में हम आप को आईब्रोज को कैसे काला घना बना सकते है वो भी घर पर के बारे में जानकरी देने की कोशिश करेंगे। बस आप ने ये पूरा लेख पढना है। How to Grow Eyebrows Thicker at Home

इस 7 तरीकों से करें अपनी आइब्रो को लम्बा और घना

यह खबर भी पढ़े :

कैस्टल आयल:

कैस्टल आयल यानी आसन भाषा में कहा जाये तो आरंडी का तेल बालों की ग्रोथ के लिए सबसे उपयोगी तेल है। इसमें Vitamin E, Omega 6 फैटी एसिड, एंटी बेक्टीरिअल और एंटी इंफ्लेमेट्री पाया जाता है जो हमारे बालों की ग्रोथ के लिए असरदार साबित होते है। अरंडी के तेल को कॉटन या उंगलियों के मदद से इसे हलके से अपनी आईब्रोज पर लगाकर 2 मिनट तक मसाज करें। इसके उपयोग से कुछ ही समय में उस जगह पर काले और घने बाल आने शुरू हो जायंगे। How to Grow Eyebrows Thicker at Home

करी पत्ते का रस:

करी पत्ते को पीसकर इसका रस निकल लें। इस रस को अपनी आइब्रो पर एक घंटे तक लगाकर रखे और उस के बाद गुनगुने पानी से धो ले। ये नुस्खा हफ्ते में 2 से 3 बार जरुर उपयोग में ले कर आये। इसके उपयोग से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है।

प्याज का रस:

प्याज का रस जिस में सल्फर गुण बहुत अधिक मात्रा में होते है और बालों को लम्बा और मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकते है। प्याज के रस को अपनी आईब्रोज पर कॉटन की मदद से लगाये और इसको 25 से 30 दिन लगाये। प्याज के रस के लगाने से आप की आईब्रोज पर घने व् काले बाल आने सुरूर हो जायेंगे।

पट्रोलियम जैली:

पेट्रोलियम जैली आपकी आइब्रो की त्वचा को मुलायम कर पोषण देने में मदद करता है। पेट्रोलियम जैली को फिंगर की मदद से आइब्रो पर मसाज करें और रात भर छोड़ दे। और सुबह होने के बाद इसको गुनगुने पानी से धो ले और ये नुस्खा कुछ महीने करने। ये नुस्का आप को फायदा दे सकता है। 

ओलिव आयल:

ओलिव आयल में फेनोलिक कंपाउंड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे बालों को काला, लंबा और घना बनाने में मदद करता है। ओलिव आयल को ऊँगली से अपनी आईब्रोज पर लगा कर मसाज करें, इस से आप को फायदा होगा।

कच्चा दूध:

अगर आप हर रोज अपनी आइब्रो पर कच्चा दूध को लगते है तो आप को कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते है। इससे न केवल उस हिस्से पर बाल बढ़ेंगे बल्कि ये बालों को चमकदार बनाने में काम करेंगे। इसके सेवन करने से आप का चेहरा भी ग्लो करना शुरू हो जायेगा।

विटामिन ई:

अगर आप अपनी आइब्रो की घना और चमकदार बनाना चाहते है तो आप को विटामिन ई के कैप्सूल में से आयल का उपयोग कर सकते है। विटामिन ई कैप्सूल में से आयल निकाल कर अपनी आइब्रो की मसाज करते है तो आप की आइब्रो घनी और चमकदार होगी। इस प्रक्रिया को 2 महीने तक जरुर उपयोग करें।

इस लेख में हमने आप को आइब्रो को घना, काला और चमकदार बनाने के कुछ घेरलू नुस्खे बताने की कोशिश की है। अगर आप ने ऊपर दिए गए नुस्खे को उपयोग में लेकर आने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले। ये लेख सिर्फ समान्य जानकारी के लिए है। दी स्टेट हेडलाइंस इस की कोई पुष्टि नहीं करता है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts