पंजाब

IAS Resignation : एक और अस्तिफा, चल रहे थे परेशान

36 Views
IAS Resignation
IAS Resignation

IAS Resignation : एक सप्ताह में दूसरे आईएएस अधिकारी ने दिया अस्तिफा

IAS Resignation : पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में लगातार इस अधिकारी इस्तीफा देने में लगे हुए हैं। पिछले एक सप्ताह में दूसरे आईएएस अधिकारी की तरफ से अपना इस्तीफा भेज दिया गया है हालांकि इसे इस्तीफा भी नहीं कह सकते क्योंकि दोनों अधिकारियों की तरफ से वीआरएस के लिए ही अप्लाई किया गया है परंतु अपने काम को छोड़ने के पीछे दोनों के मकसद और कारण अलग अलग है। बुधवार को पंजाब के मुख्य सेक्रेटरी अनुराग वर्मा को 2015 बैच के आईएएस अधिकारी कैप्टन करनैल सिंह (IAS Karnail Singh) की तरफ से अपने वीआरएस का पत्र भेजा गया है।

इस पत्र में हालांकि उनकी तरफ से अपने निजी कारणों का हवाला दिया गया है परंतु बताया जा रहा है कि वह इस बात से लेकर परेशान चल रहे थे कि मौजूदा सरकार में उन्हें पोस्टिंग ही नहीं दी जा रही थी।

कैप्टन करनैल सिंह को 30 जनवरी 2024 में कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर की पोस्ट से हटाया गया था। उसके पश्चात से अभी तक उन्हें कोई भी नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। पिछले लगभग 2 महीने से पोस्टिंग का इंतजार करते हुए घर में बैठे कैप्टन करनैल सिंह की तरफ से इस सरकार में ड्यूटी नहीं देने का ही फैसला कर लिया गया है। जिस कारण उन्होंने वीआरएस अप्लाई की है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts