चंडीगढ़

अगर आप भी नमक का करते है अधिक सेवन तो हो जाये सावधान

71 Views
Side Effects of Excessive Salt Intake
Side Effects of Excessive Salt Intake

Side Effects of Excessive Salt Intake: नमक रसोई घर में प्रयोग होने वाला एक ऐसा जरूरी तत्व है जिसके बिना किसी प्रकार की भी सब्जी बनाना एक तरह से असंभव है। यह किसी भी खाने की चीज के स्वाद को बढ़ाने में अपना काफी योगदान डालता है। नमक में सोडियम और क्लोराइड बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होते है। यह क्लोराइड के साथ मिलकर शरीर में पानी और मिनरल में तालमेल बनाए रखने में भी काफी मदद करता है। Side Effects of Excessive Salt Intake

नमक के इन फायदों को देखकर हम इसके नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को अनदेखा नहीं कर सकते। इसका मतलब है कि अगर नमक का प्रयोग एक नियमित मात्रा में किया जाए तो यह चीजों का स्वाद बढ़ाता है, परंतु अगर यह जरुरत से ज्यादा हो जाए तो यह हमारे शरीर के लिए काफी जानलेवा हो सकता है। इसका प्रभाव हमारे शरीर पर थोड़े समय के लिए भी पड़ सकता है और ज्यादा लंबे समय के लिए भी। आज इस आर्टिकल में नमक के ज्यादा प्रयोग से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बताने जा रहे है। इसलिए इसको पूरा ध्यान से पड़े ताकि आप आगे चलकर इन चीजों का ध्यान रख सके। Side Effects of Excessive Salt Intake

Side Effects of Excessive Salt Intake: ब्लड प्रेशर का बढ़ना

जानकारी के अनुसार यह पाया गया है कि जब खाने में नमक की मात्रा ज्यादा होती है तो वह हमारे शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ा देती है जो कि हमारे धमनियों से होकर गुजरता है। जिसके कारण से टेंपरेरी तौर पर ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। परंतु हर किसी को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है, जो लोग साल्ट सेंसिटिव होते हैं। उन्हें अपने जेनेटिक्स और हारमोंस के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

डिहाइड्रेशन की समस्या

अधिक नमक के सेवन से व्यक्ति का मुंह सूखने लगता है और उसे बहुत ज्यादा प्यास लगने लगती है, जिसके कारण से वह अपनी प्यास बुझाने के लिए अधिक पानी का प्रयोग करता है। क्योंकि नमक एक प्राकृतिक प्यास उत्तेजक तत्व है जिसके ज्यादा सेवन से अपने आप ही प्यास लगने लग जाती है और शरीर में से सोडियम के स्तर को नियंत्रण में रखने वाले तत्व जैसे की मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम की मात्रा भी कम हो जाती है। इसलिए अधिक लिक्विड के सेवन से बॉडी में पानी का स्तर बढ़ सकता है और शरीर में उसका बैलेंस भी बिगड़ सकता है।

कैंसर का खतरा

ज्यादा नमक के सेवन से हमारे शरीर में सोडियम का असर बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है जिसके कारण से या तो यह हमारे धमनियों में खून के साथ ही घूमता रहता है या तो किडनी जरूरत से ज्यादा काम करके इसे शरीर से निकालने लगती है। दोनों ही परिस्थितिया हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकती हैं, क्योंकि इनका हमारे शरीर पर बहुत ही उल्टा प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर्स का कहना है की हमारे शरीर को सोडियम की एक नियमित मात्रा चाहिए होती है न जरूरत से ज्यादा और न जरूरत से कम।

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गयी है। इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरुर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts