चंडीगढ़

Curd Benefits for Health: कई बिमारियों से बचाने में मदद करती है दही

36 Views
Curd Benefits for Health
Curd Benefits for Health

Curd Benefits for Health: दही दूध से जमने वाला एक ऐसा पदार्थ है जिसे पूरा साल खाया जाता है लेकिन गर्मियों में सबसे अधिक मात्रा में खाया जाता है। क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने में सहायक होता है। इसे अंग्रेजी में कर्ड भी बोला जाता है। अपने खास स्वाद के कारण दही लोगों के मन में खास जगह रखती है। जिसकी वजह से लोग इसे कई तरह की चीजों में उपयोग भी करते हैं और इससे नए-नए व्यंजन बनाने के लिए ट्राई करते हैं। यह दही का प्रयोग केवल खाने में नहीं बल्कि चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में भी किया जाता है जो हमारे लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। दही शरीर की काफी बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता हैं परंतु उनका पूरी तरह से उपचार नहीं करता। Curd Benefits for Health

दही को सबसे ज्यादा बढ़िया हमारे पेट के लिए माना गया है। क्योंकि यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करते हुए खाना जल्दी पचाने में भी मदद करता है। दही में खुद में ही इतने पोषक तत्व मौजूद होते हैं कि यह अन्य खाद्य पदार्थों के पोषण को भी बॉडी में पूरा करने के लिए मदद करता है। इसके अतिरिक्त यह त्वचा, बालों,  डायबिटीज और हृदय रोग से दूर रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में आज हम दही के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं और इनका प्रयोग हम कैसे विभिन्न चीजों में कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़े ताकि आप इसका अधिकतर लाभ उठा सके। Curd Benefits for Health

Curd Benefits for Health: त्वचा पर निखार

दही में कुछ ऐसे मॉइश्चराइजिंग तत्व मौजूद होते हैं जो चेहरे को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। जो कि हमारे चेहरे की सुंदरता के लिए सबसे अधिक जरूरी होता है। हमारे गलत खानपान की वजह से हमारे चेहरे पर काफी समस्याएं आने लग जाती है। जैसे कि डार्क सर्कल्स, मुंहासे, झुर्रियां और अधिकतर तेल जमा होना और यह दही उसे हटाने में मदद कर सकती है और चेहरे को मुलायम और चमकदार बना सकती है। इससे चेहरे पर होने वाले बैक्टीरियल इन्फेक्शन से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसका प्रयोग दही में एक चम्मच कोको पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर इसका पेस्ट बनाकर करीबन 30 मिनट के लिए लगाकर किया जाए और उसे बाद में ठंडे पानी से धो लिया जाए तो यह चेहरे के लिए और भी गुणकारी हो सकता है। Curd Benefits for Health

पाचन को करता है मजबूत

विशेषज्ञों की जानकारी के अनुसार यह पता चला है की दही में कुछ प्रोबायोटिक नाम के तत्व यानी कुछ ऐसे बैक्टीरिया जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं जो भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह हमारे पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने में काफी बड़ा योगदान डालते हैं। यह प्रोबायोटिक लैक्टोज के पाचन में मदद करते हैं और साथ ही पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियों का भी निवारण करते हैं। इसका सेवन छाछ बना कर भी किया जा सकता है। जो कि पेट की गर्मी को शांत कर सकता है। जिससे वजन बढ़ना, जलन, बदहजमी आदि की समस्याओं से तुरंत छुटकारा मिल सकता है। परंतु जिन व्यक्तियों को दूध से बनी चीजों से एलर्जी होती है उन्हें यह खाने से वंचित रहना चाहिए। Curd Benefits for Health

हड्डियों में मजबूती

आज के समय में ओस्टियोपोरोसिस की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसमें दही का सेवन एक करिश्में की तरह साबित हो सकता है। दही में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम और विटामिन जिनमें से खासतौर विटामिन डी भारी मात्रा में होता है। दही का सेवन शरीर में बोन मिनरल डेंसिटी को बढ़ाता हैं। जो की हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। इस परिस्थिति में दही का सेवन सीधे तौर पर खाकर भी किया जा सकता है और छाछ, लस्सी आदि पदार्थ बनाकर भी किया जा सकता है।

बालों को बनाए चमकदार

दही में कुछ ऐसे एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते है जो बालों की मजबूती के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होते हैं और यह हमारे बालों की चमक को भी बढ़ाते हैं। यदि दही में नींबू या शहद मिलाकर बालों में लगाया जाए और फिर ठंडे पानी से धो लिया जाए तो यह बालों को काफी मुलायम और रेशमी बना देता है। मेहंदी के साथ लगाने से तो इसके और भी अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलते हैं। Curd Benefits for Health

इम्यून सिस्टम को करता है स्ट्रांग

जानकारी के अनुसार यह पता चलता है की दही की सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति यानी की इम्युनिटी बढ़ाने वाली कोशिकाएं जागरूक हो जाती है। जिससे हमारे शरीर में बीमारियों से लड़ने की लिए मजबूती आ जाती है। यही कारण है कि यह बैक्टीरिया और संक्रमण जैसी बीमारियों से शरीर की रक्षा करने में सहायता कर सकता है। इसके साथ-साथ दही के प्रयोग से दांतों की सड़न को भी रोका जा सकता है।

प्रोटीन की पूर्ति

दही में फाइबर, कार्बोहाइड्रेटस, कैल्शियम के साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि यह दूध से तैयार होने वाला ही एक प्रोडक्ट है। जिसके कारण इसके सीधे तौर पर सेवन से ही शरीर में प्रोटीन की कमी सरलता से पूरी हो जाती है और शरीर को भी काफी तरह के लाभ पहुंचते हैं। क्योंकि प्रोटीन बॉडी में कोशिकाओं की मरम्मत करने के साथ-साथ नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक बनता है। इन्हीं कारणों से बच्चों,  नौजवानों और गर्भवती महिलाओं में भी यह अती जरूरी माना जाता है।

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। इसे उपयोग करने से पहले अपने नजदीक की डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। दी स्टेट हेडलाइंस किसी तरह की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts