पंजाब

क्या टूट गई ढींडसा परिवार से फिर यारी ?

39 Views
Shiromani Akali Dal leader Sukhdev Dhindsa and Sukhbir badal
Shiromani Akali Dal leader Sukhdev Dhindsa and Sukhbir badal

Shiromani Akali Dal की पहली लिस्ट में पहली बार संगरूर से ढींडसा परिवार नहीं लड़ेगा लोकसभा चुनाव

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Shiromani Akali Dal की तरफ से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट के जारी होते ही बड़े स्तर पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं कि कुछ दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल में वापसी करने वाले ढींडसा परिवार की क्या फिर से सुखबीर बादल और शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) से यारी टूट गई है ? , जो संगरूर सीट पहली बार ढींडसा परिवार को टिकट नहीं दी गई है। इस लिस्ट को देखकर सभी दंग रह गए हैं कि आखिरकार क्या हुआ कि जो पहले ही लिस्ट में इतने बड़े स्तर पर सवाल उठने शुरू हो गया है।

सवाल सिर्फ संगरूर सीट का ही नहीं है बल्कि उस दोस्ती का भी है जिस दोस्ती को आधार बनाकर सुखदेव सिंह ढींडसा और परमिंदर सिंह ढींडसा की तरफ से शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) में वापसी की गई थी। उसे समय यह साफ हो गया था कि संगरूर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल की तरफ से परमिंदर सिंह ढींडसा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं परंतु पहले ही लिस्ट में सभी दंग रह गए हैं कि परमिंदर सिंह ढींडसा की जगह इकबाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से लगातार सुखदेव सिंह ढींडसा ही चुनाव लड़ते आये है और जीत कर लोक सभा तक पहुचे भी है परन्तु इस बार ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं देगा.

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts