चंडीगढ़

भाजपा ज्वाइन करो, नहीं तो भेजेंगे जेल

29 Views
Atishi Marlena Enforcement Directorate

Enforcement Directorate: पिछले दिनी दिल्ली के मुख्मंत्री Arvind Kejriwal Arrest करने के बाद आज दिल्ली की मंत्री Atishi Marlena ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मेरे एक बहुत ही करीबी के माध्यम से मुझे भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने के लिए अप्रोच किया जा रहा है। मुझसे कहा गया है कि अगर आपने अपना पोलिटिकल करियर को बचाना है या फिर जेल में जाना है।

Enforcement Directorate: भाजपा रिश्तेदारों के घर ED के छापे की दे रहे है धमकी- आतिशी

मंत्री आतिशी ने कहा कि मुझसे से कहा गया है कि आने वाले कुछ ही दिनों में मेरे या मेरे नजदीकी लोगों के घर पर Enforcement Directorate की रेड होगी, उसके बाद सभी को समन भेजे जाएंगे और बाद में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे अलावा राघव चड्ढा, दुर्गेश पाठक और सौरभ भारद्वाज को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कल Enforcement Directorate  की तरफ से कोर्ट में मेरा और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया गया है। उन्होंने कहा कि बयान के आधार पर जो Enforcement Directorate   और सीबीआई के पास पिछले डेढ़ साल से है। यह स्टेटमेंट Enforcement Directorate  की चारज शीट में भी लिया गया है।

मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा को लग रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल जाने से आम आदमी पार्टी ख़त्म हो जाएगी लेकिन आम आदमी पार्टी पहले से अधिक स्ट्रोंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब जो आम आदमी पार्टी की लीडरशिप रहती है उनको Enforcement Directorate  के नाम से डरा रही और जेल में डालने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts