चंडीगढ़

केजरीवाल ओर एक विवाद में घिरे, हो सकती है कार्यवाई

31 Views
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: शहीद भगत सिंह और बाबा साहब बी आर अंबेडकर की तस्वीरों के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाने पर आम आदमी पार्टी बुरी तरह फंस चुकी है। दरअसल अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल के संदेश को पढ़कर सुनाया और इस वीडियो में देखने को मिला कि शहीद भगत सिंह और बाबा साहब बिहार अंबेडकर की तस्वीरें के बीच में केजरीवाल की फोटो लगा दी गई है। इसको लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने पोस्ट कर माफ़ी मांगने के लिए कहा

तस्वीर को लेकर अकाली दल के आगू विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने एक एक्स पोस्ट डालते हुए कहा कि एक तरफ देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीद भगत सिंह और दूसरी तरफ संविधान के रचयिता बाबा साहब बी आर अंबेडकर जी की तस्वीर है। दोनों महान वियातिओं के बराबर शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल की फोटो लगाना शहीद ए आजम और बाबा साहब का अनादर किया है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कैमरे में कैद हुई तस्वीर बयां करती है कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो हंकारी हैं। इस गुनाह के लिए आम आदमी पार्टी को जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए। Arvind Kejriwal

उधर सुखपाल सिंह खैरा ने भी इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं। खैरा ने लिखा कि क्या अरविंद केजरीवाल भारत की किसी आजादी में लड़ाई के बाद जेल गए हैं। बाबा साहब बी आर अंबेडकर और शहीद भगत सिंह जी के बराबर केजरीवाल की फोटो लगाई गई है? खैरा ने कहा कि यह हमारे महान शहीद भगत सिंह और बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर का निरादर और अपमान किया गया है। जो कि किसी तरह से सहन योग नहीं है।

यह भी पढ़े:

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts