पंजाब

Khedan Watan Punjab Diyan के चौथे सीजन का आगाज

5 Views
Launch of the fourth season of Khedan Watan Punjab Diyan
Launch of the fourth season of Khedan Watan Punjab Diyan

बठिंडा, 5 सितंबर (ध्रुव)। पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Khedan Watan Punjab Diyan -2026’ के चौथे सीजन का शनिवार को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आगाज हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल (Khedan Watan Punjab Diyan) 14 से 70 वर्ष से अधिक आयु के करीब 10 लाख खिलाड़ी 39 खेलों और चार पैरा-स्पोर्ट्स में हिस्सा लेंगे। इन खेलों का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार विजेता खिलाड़ियों के लिए कुल 12.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। पहली बार वेटरन खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता को 10 हजार, रजत पदक विजेता को 7 हजार और कांस्य पदक विजेता को 5 हजार रुपये मिलेंगे। 40 वर्ष तक के पदक विजेताओं को ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे, जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों में खेल कोटे का लाभ मिल सकेगा।

Khedan Watan Punjab Diyan : पहली बार टेनिस बॉल क्रिकेट भी शामिल

भगवंत मान ने कहा कि इस साल एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल समेत चार पैरा-स्पोर्ट्स भी प्रतियोगिताओं का हिस्सा होंगे। पहली बार लड़कों और लड़कियों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को प्रदर्शनी खेल के तौर पर शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि Khedan Watan Punjab Diyan का उद्देश्य गांवों और शहरों से छिपी खेल प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें अनुशासित, स्वस्थ तथा आत्मविश्वासी बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।

हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह को 50-50 लाख

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन सीजनों में 25.51 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है। वर्ष 2022 में करीब 3.50 लाख, 2023 में 4 लाख और 2024 में करीब 4.35 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वर्ष 2025 में बाढ़ की स्थिति के कारण खेल आयोजित नहीं हो सके।

Khedan Watan Punjab Diyan : 3,148 ग्रामीण खेल मैदान विकसित किए जा रहे

मान ने कहा कि पंजाब में खेलों के लिए पहली बार 1,744 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। राज्य में 3,148 ग्रामीण खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 750 का उद्घाटन हो चुका है। इसके अलावा 6,000 जिम स्थापित किए जा रहे हैं और पहले चरण में 500 जिम लोगों को समर्पित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2036 के ओलंपिक में पंजाब के खिलाड़ियों द्वारा भारत के लिए 10 से अधिक पदक जीतना है।

उद्घाटन समारोह में भांगड़ा और गिद्धा सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। पंजाबी गायक गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला ने प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री और गुरदास मान ने रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर खेलों के चौथे सीजन की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, तरुनप्रीत सिंह सौंद, हरदीप सिंह मुंडियां, लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- सरकारी स्कूलों के अध्यापक ही Education Revolution के असली नायक

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts