हरियाणा

Maharaja Agrasen: केंद्र सरकार ने दिए अग्रोहा टीले की खुदाई के आदेश

45 Views
Maharaja Agrasen
Maharaja Agrasen

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर
केंद्र सरकार ने भारतीय पुरातत्व विभाग को हिसार जिले में स्थित Agroha Mounds (Maharaja Agrasen) की Excavation orders issued कर दिए हैं। इस खुदाई से Maharaja Agrasen की Capital रहे अग्रोहा के ऐतिहासिक तथ्य World के सामने आ सकेंगे। Center Government के इस निर्णय के लिए Haryana विधान सभा अध्यक्ष Gyan Chand Gupta ने देश के PM Narendra Modi और CM Manohar Lal Khattar का आभार प्रकट किया है। Gupta ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती के मौके पर केंद्र सरकार का यह निर्णय अग्रवाल समाज को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Maharaja Agrasen
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि करीब 5000 वर्ष पूर्व महाराज अग्रसेन ने आदर्श समाजवादी शासन की स्थापना की थी। अग्रोहा टीला की खुदाई से न केवल उस शासन की बारीकियां तथ्यात्मक रूप से सामने आ सकेंगी, बल्कि तत्कालीन सामाजिक व्यवस्था का भी पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राखी गढ़ी की खुदाई से भारत के गौरवशाली इतिहास का पता चल सका है। अग्रोहा टीले की खुदाई भी उसी दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। Maharaja Agrasen

यह खबर भी पढ़े :


Maharaja Agrasen की राजधानी की सच्चाई आएगी दुनिया के सामने


गुप्ता ने कहा कि इससे पूर्व अंग्रेजी शासन के दौरान वर्ष 1888 और 1939 में इस टीले की खुदाई के प्रयास किए गए थे। उसके बाद आजाद भारत में 1978-79 में भी इस टीले की खुदाई की योजना बनी थी, लेकिन कभी भी यह काम पूरी तरह संपन्न नहीं हो सका। अग्रवाल समाज अरसे से इस टीले की खुदाई की मांग कर रहा है। इसके लिए गत करीब दो माह पूर्व समाज के गणमान्य नागरिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले थे। इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से गत 25 अगस्त को केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्‌डी को चिट्‌ठी लिखी गई थी। इससे पूर्व हरियाणा के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की ओर से भी गत 22 अगस्त को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को पत्र लिखा गया था। अब केंद्र सरकार ने पुरातत्व विभाग को खुदाई के आदेश दिए हैं। Maharaja Agrasen:


विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जताया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार


विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल महापुरुषों को विशेष सम्मान देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अग्रवाल समाज के हितों और गौरव को लेकर काफी गंभीर है। इस सिलसिले में समाज की मांग को स्वीकार करते हुए हरियाणा सरकार ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की है। यह जीवनी पांचवीं कक्षा के हिन्दी विषय में पढ़ाई जा रही है। Maharaja Agrasen

इससे पूर्व हिसार में स्थापित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम भी महाराजा अग्रसेन के नाम पर किया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने सच्चे अर्थों में समाजवाद के सिद्धांतों का सम्मान किया है। गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन मानवता के प्रवर्तक, अहिंसा के पुजारी, गणतन्त्र के संस्थापक, गरीबों के मसीहा, राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक रहे हैं। उन्होंने ‘एक ईंट-एक मुद्रा’ की परंपरा शुरू कर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का हरियाणा के इतिहास से गहरा नाता रहा है। Maharaja Agrasen

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts