हरियाणा

Nayab Saini की इन्फ्लुएंसर्स से अपील, विकास कार्यों को जनजन तक पहुंचाएं

• •
49 Views
Nayab Saini appeals to influencers to take development works to the masses
Nayab Saini appeals to influencers to take development works to the masses

आज सोशल मीडिया जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बन चुका : Nayab Saini

पंचकूला, 29 सितंबर (ध्रुव)। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे विकास कार्यों और उनसे आम लोगों के जीवन में आए बदलावों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएं। Nayab Saini ने कहा कि आज सोशल मीडिया जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बन चुका है और एक रील या डिजिटल सामग्री लाखों लोगों तक पहुंच सकती है।

मुख्यमंत्री Nayab Saini और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल से हरियाणा और उत्तराखंड के इन्फ्लुएंसर्स के दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से हरियाणा पहुंचे और हरियाणा से उत्तराखंड जाने वाले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद भी किया।

बोले Nayab Saini - कंटेंट क्रिएटर के साथ कैरेक्टर क्रिएटर भी बनें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत दोनों राज्यों के इन्फ्लुएंसर्स को विकास कार्यों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। वे स्थानीय लोगों से बातचीत कर जान सकेंगे कि सरकारी परियोजनाओं का उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा कि इन्फ्लुएंसर्स केवल कंटेंट क्रिएटर तक सीमित न रहें, बल्कि अपने कंटेंट के जरिए युवाओं के चरित्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी योगदान दें। युवाओं के बीच उनकी पहुंच व्यापक है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है।

सैनी ने कहा कि उत्तराखंड से हरियाणा आए इन्फ्लुएंसर्स प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विकास परियोजनाओं को देखें और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत करें। इसी तरह हरियाणा से उत्तराखंड जाने वाले क्रिएटर्स वहां की संस्कृति, विकास कार्यों और जनजीवन को समझकर अपने अनुभव साझा करें।

एक्सप्रेसवे और हाइड्रोजन ट्रेन का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और रेल संपर्क के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने हरियाणा के 152-डी एक्सप्रेसवे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और हाइड्रोजन ट्रेन जैसी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन्फ्लुएंसर्स इन परियोजनाओं को देखने के साथ स्थानीय लोगों से उनके प्रभाव के बारे में भी जानकारी लें।

अर्चना गुप्ता बोलीं- जनता के अनुभव सामने लाएं

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा और उत्तराखंड के इन्फ्लुएंसर्स के बीच यह संवाद विकास और सेवा से जुड़ी कहानियों को सामने लाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हुए बदलावों को केवल आंकड़ों के जरिए नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर समझना जरूरी है।

उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स से आम लोगों के अनुभव और विचार जानने तथा उन्हें डिजिटल माध्यम से साझा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश सचिव विकास दहिया, रंजीता मेहता और विधु रावल सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- Bhagat Singh के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही पंजाब सरकार

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts