पंजाब

Crime Free Punjab में महिला पुलिस की प्रमुख भूमिका

11 Views
The Leading Role of Women Police in a Crime Free Punjab
The Leading Role of Women Police in a Crime Free Punjab

Anti-Gangster ऑपरेशनों में संभाल रहीं नेतृत्व महिलाए

मोहाली, 14 अप्रैल (सुनील कुमार)। Crime Free Punjab राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने में महिला पुलिस कर्मी अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं। Punjab Police की महिला अधिकारी न केवल बड़े एंटी-गैंगस्टर ऑपरेशनों का नेतृत्व कर रही हैं, बल्कि आधुनिक पुलिसिंग की नई मिसाल भी पेश कर रही हैं। नेतृत्व पदों पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने पंजाब पुलिस को देश की सबसे प्रगतिशील पुलिस बलों में शामिल कर दिया है। महिला अधिकारी ‘गैंग्स्ट्रां ते वार’ और ‘ऑपरेशन प्रहार’ जैसे प्रमुख अभियानों की निगरानी कर रही हैं। ये अधिकारी न केवल राज्य को अपराध से सुरक्षित कर रही हैं, बल्कि नई पीढ़ी की युवतियों को भी पुलिस सेवा में आने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

यह किसी से छिपा नहीं है कि पंजाब पुलिस की महिला अधिकारियों ने पुलिसिंग के मानकों को ऊँचा उठाया है। वे न केवल मैदान में सक्रिय हैं, बल्कि तकनीक में दक्ष, अपराध नियंत्रण के प्रति सजग और पंजाब को राष्ट्र के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक बनाने के लक्ष्य के प्रति स्पष्ट हैं।

79 महिला अधिकारी अहम पदों पर तैनात

Crime Free Punjab : पंजाब पुलिस में इस समय 79 महिला अधिकारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं:

  • 4 डीजीपी
  • 1 एडीजीपी
  • 2 आईजीपी/सीपी
  • 2 डीआईजी
  • 18 एसएसपी/एआईजी/कमांडेंट
  • 23 एसपी
  • 28 डीएसपी

इनमें से कई अधिकारी फील्ड में रहकर सीधे ऑपरेशनों का नेतृत्व कर रही हैं।

Crime Free Punjab : अभियान के बड़े नतीजे

अभियान के तहत अब तक:

  • 59,015 छापेमारी
  • 21,154 गिरफ्तारियाँ
  • 888 घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी

इन कार्रवाइयों ने गैंगस्टरों के नेटवर्क को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाई है।

Crime Free Punjab : महिला अधिकारियों की रणनीति और सफलता

फरीदकोट की एसएसपी प्रज्ञा जैन के अनुसार:

  • आधुनिक पुलिसिंग क्षमता और समन्वय पर आधारित है
  • महिला अधिकारी खुफिया जानकारी जुटाने में अहम भूमिका निभा रही हैं
  • संवेदनशील मामलों में बेहतर कम्युनिकेशन और विश्वास कायम करती हैं

यह भी पढ़े :- गरीबों को अनपढ़ रखना कांग्रेस-अकाली सरकारों की थी साजिश

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts