पंजाब

ED CBI रेड से ‘आप’ तोड़ने की कोशिश, मीत हेयर का Amit Shah पर आरोप

7 Views
Attempt to Break AAP Through ED CBI Raids Meet Hayer Accuses Amit Shah
Attempt to Break AAP Through ED CBI Raids Meet Hayer Accuses Amit Shah

भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का एक ही मॉडल ED CBI

चंडीगढ़, 24 अप्रैल (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ED और CBI की रेड के जरिए AAP नेताओं को डराकर पार्टी तोड़ने की कोशिश की जा रही है। पिछले 12 वर्षों से भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का एक ही मॉडल ED CBI अपना रही है।

‘वॉशिंग मशीन मॉडल’ पर हमला

मीत हेयर ने आरोप लगाया कि BJP पिछले कई वर्षों से एक ही रणनीति अपना रही है—विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों का दबाव बनाना और बाद में उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लेना। उन्होंने कहा कि पंजाब में यह ED CBI का “वॉशिंग मशीन मॉडल” कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सभी कुछ देख रहा है और जल्दी ही उनको इसका जबाब मिलेगा।

कांग्रेस से BJP में गए नेताओं पर निशाना

मीत हेयर ने सुनील जाखड़ और रवनीत सिंह बिट्टू जैसे नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP अब अपने पुराने कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलकर कांग्रेस से आए चेहरों के भरोसे चल रही है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजीत पवार का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि BJP में शामिल होते ही नेताओं पर लगे आरोप खत्म हो जाते हैं।

मीत हेयर ने राघव चड्ढा पर भी सवाल

AAP सांसद ने राघव चड्ढा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तब उनका साथ न देना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने दावा किया कि इससे उनकी भूमिका पर संदेह पैदा होता है। जो राघव चड्डा ने किया है उसको कोई भी भूलने वाला नहीं है और कभी माफ़ नहीं किया जायेगा।

ED CBI ‘रेड’ को बताया साजिश का हिस्सा

मीत हेयर ने हाल ही में AAP नेताओं और संजय अरोड़ा के घरों पर हुई रेड का जिक्र करते हुए कहा कि यह सब AAP को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि AAP नेता सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने दबाव के बावजूद झुकने से इनकार किया। मीत हेयर ने कहा कि पंजाब की जनता इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और BJP को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती संघर्ष और सिद्धांतों की रही है, जहां डर और दबाव की राजनीति नहीं चल सकती।

यह भी पढ़े :- Cashless Treatment in Punjab : आपात स्थितियों में तत्काल इलाज

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts