टेक्नोलॉजी

बहुत जल्द लॉन्च हो रहा है Moto G Power 5G स्मार्टफ़ोन

45 Views
Moto G Power 5G Smartphone
Moto G Power 5G Smartphone

Moto G Power 5G Smartphone: मोटरोला स्मार्टफोन कंपनी की तरफ से अपने नए फोन को बहुत जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में मोटो का यह नया स्मार्टफोन GeekBench के ऊपर लिस्ट कर दिया गया है। जिसको लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बहुत जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अगर आप कोई स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए खास हो सकता है। इस आर्टिकल में हम मोटो के आने वाले स्मार्टफोन की संभव जानकारी देने की कोशिश करेंगे। बस यह आर्टिकल आपने पूरा पढ़ना है।

Moto G Power 5G Smartphone

Moto G Power 5G Smartphone Camera

सबसे पहले बात करते हैं जबरदस्त अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरे के बारे में, इस स्मार्टफोन में कितने कैमरे होंगे। अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। फेमस टेक्नोलॉजी वेबसाइट के अनुसार इस फोन में आपको दो कैमरे देखने को मिल सकते हैं। इस फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

मोटो जी पॉवर 5जी स्मार्टफ़ोन on Geekbench

मोटो का यह स्मार्टफोन लिस्टिंग के बाद सिंगल कोर टेस्ट में 679 अंक और मल्टी कोर में 2005 अंक प्राप्त किए हैं। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन जबरदस्त प्रोसेसर और कैमरे की जबरदस्त क्वालिटी के साथ लॉन्च हो सकता है।

Moto G Power 5G Smartphone Specification

अगर स्मार्टफोन की संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन की डिस्प्ले 6.7 इंच की देखने को मिल सकती है। स्मार्टफोन में आपको रिफ्रेश रेट भी देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में आपको मीडिया टैंक कंपनी का Dimensity 7020 प्रोसेसर को देखने को मिल सकता है और यह फोन एंड्रॉयड का अपडेट वर्जन 14 देखने को मिलेगा।

Moto G Power 5G Smartphone Battery & Charger

मिली जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में 4800 mAh बैटरी के साथ लांच किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को चार्जर करने के लिए 67 W का चार्जर जोड़े जाने का अनुमान है और इसके साथ टाइप सी केबल भी देखने को मिल सकती है।

Moto G Power 5G Smartphone Price in India

मोटरोला कंपनी का यह स्मार्टफोन का प्राइस इंडियन मार्केट में क्या होगा इसके बारे में अभी तक किसी तरह की कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। फेमस टेक्नोलॉजी वेबसाइट के अनुसार यह फोन इंडियन मार्केट में 20000 के लगभग प्राइस के साथ लॉन्च हो सकता है।

Moto G Power 5G Smartphone Launch Date In India

मोटरोला का यह अपकमिंग स्मार्टफोन मोटो G पावर इंडियन मार्केट में कब लॉन्च होगा इसके बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। फेमस टेक्नोलॉजी वेबसाइट के अनुसार यह फोन जुलाई 2024 तक इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़े :

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts