चंडीगढ़

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह हुए रवाना

38 Views
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh

Gurmeet Ram Rahim Singh: 50 दिन की पैरोल के पश्चात रोहतक जेल के लिए हुए रवाना

दी स्टेट हैडलाइंस
बरनावा।
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख Gurmeet Ram Rahim Singh 50 दिन की पैरोल पर छुट्टी काटने के पश्चात रोहतक जेल के लिए रवाना हो गए हैं। गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा आज सुबह से ही वापसी करने की तैयारी में लगे हुए थे और अभी कुछ मिनट पहले ही वह बरनावा उत्तर प्रदेश में स्थित अपने मुख्यालय से रवाना हो चुके हैं। वह शाम से पहले रोहतक जेल में पहुंच जाएंगे।

जानकारी अनुसार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim Singh तीन मामलों में अलग-अलग सजा होने के पश्चात रोहतक जेल में सजा काट रहे हैं ऐसे में उन्हें भारतीय कानून के तहत पैरोल और फरलो पर अलग-अलग समय पर छुट्टी मिलती आई है। अभी हाल ही में गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को 50 दिन छुट्टी मिली थी इसके पश्चात से वह उत्तर प्रदेश के बरनावा डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में रह रहे थे। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख जितनी बार भी छुट्टी पर आए हैं उन्हें सिरसा जाने की इजाजत नहीं मिली है और वह बरनावा में ही रहकर अपनी छुट्टियां काटते रहे हैं। Gurmeet Ram Rahim Singh

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 10 मार्च तक की ही छुट्टी मिली थी इसलिए वह अपनी छुट्टियां मुकम्मल करने के पश्चात आज रोहतक जेल की वापसी कर रहे है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts