पंजाब

ना सिफारिश, न रिश्वत, सिर्फ मेरिट से Government Jobs

6 Views
Government jobs based solely on merit, no recommendations, no bribes
Government jobs based solely on merit, no recommendations, no bribes

68 हजार से अधिक युवाओं को मिली Government jobs

चंडीगढ़, 26 जुलाई (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया है कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में Government jobs सिफारिश और रिश्वत के बजाय पूरी तरह मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए अब तक 68 हजार से अधिक युवाओं को Government jobs दी जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को जीरकपुर में आयोजित एक समारोह में NEET 2026 क्वालीफाई करने वाले पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव का प्रमाण है।

2022 में 82, अब 882 सरकारी स्कूल छात्रों ने पास किया NEET

भगवंत मान ने कहा कि वर्ष 2022 में पंजाब के सरकारी स्कूलों से सिर्फ 82 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा पास की थी, जबकि 2026 में यह संख्या बढ़कर 882 हो गई है। उन्होंने इस उपलब्धि को पंजाब के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सरकारी स्कूलों में किए गए सुधारों, मुफ्त कोचिंग, मेंटरशिप और करियर काउंसलिंग का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने से अब वे देश की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर रहे हैं।

NEET में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लिए यह गौरव की बात है कि इस वर्ष NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता भी पंजाब से हैं। उन्होंने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि सफलता मिलने के बाद भी उन्हें अहंकार से दूर रहकर मेहनत और विनम्रता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

'साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं'

मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार को सत्ता में आए साढ़े चार साल से अधिक समय हो चुका है और इस दौरान पंजाब में एक भी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ

उन्होंने हाल ही में हुई फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में नकल की कोशिश का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, तत्काल कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री के मुताबिक, नकल करवाने वाले गिरोह से जुड़े 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है

उन्होंने पंजाब के युवाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

68 हजार से ज्यादा Government jobs देने का दावा

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में सरकारी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और अब तक 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "ना किसी सिफारिश की जगह है, ना रिश्वत की और ना ही किसी प्रकार के पक्षपात की। Government jobs केवल योग्यता और मेरिट के आधार पर दी जाती हैं।"

उन्होंने दावा किया कि कई उम्मीदवारों ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक से अधिक सरकारी नौकरियां हासिल की हैं और बड़ी संख्या में पंजाबी युवा विदेशों से वापस लौटकर पंजाब में सेवाएं देना चाहते हैं।

Government jobs: सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, उस समय स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब देश में 27वें स्थान पर था। अब राज्य स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

उन्होंने कहा कि School of Eminence और सरकारी स्कूलों में किए गए व्यापक सुधारों के कारण विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल रहा है। शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिए फिनलैंड और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में भेजे जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया।

'युवाओं को मजबूत भविष्य देने की नींव तैयार कर रही सरकार'

भगवंत मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को ऐसा मजबूत आधार देना है, जिससे वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बेटियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समानता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और देश की सेवा करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने NEET 2026 क्वालीफाई करने वाले 882 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कई विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से ऑटोग्राफ लिया और उन्हें अपने हाथों से बनाए चित्र भी भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने देश की खाद्य सुरक्षा, स्वतंत्रता संग्राम, सीमाओं की रक्षा और खेलों में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों की सफलता के जरिए पंजाब को आगे बढ़ाते हुए 'रंगला पंजाब' के निर्माण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-  Bhagwant Mann दावा - लोगों ने फिर AAP सरकार बनाने का मन बनाया

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts