कर्मचारी की लंबित मांगों का जल्द होगा समाधान : Harpal Singh Cheema
चंडीगढ़, 3 जून 2026 (ध्रुव)। पंजाब के वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने प्रदेश के कर्मचारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के रूप में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की श्रृंखला की अध्यक्षता की। बैठकों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की लंबित और जायज मांगों के समाधान की प्रक्रिया को तेज करना था।
बैठकों के दौरान विभिन्न यूनियनों द्वारा उठाए गए मुद्दों और मांगों की विस्तार से समीक्षा की गई। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Harpal Singh Cheema ने अधिकारियों को मौके पर दिए समाधान के निर्देश
हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों के प्रशासनिक प्रमुखों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की जायज मांगों की गहन समीक्षा कर जल्द से जल्द उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
Harpal Singh Cheema ने कहा कि कैबिनेट सब-कमेटी राज्य के विभिन्न कैडरों और विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और कर्मचारियों तथा सरकार के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है।
कई कर्मचारी संगठनों के साथ हुई विस्तृत चर्चा
बैठकों के दौरान पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन, बाजीगर वणजारा समाज संघर्ष कमेटी, कंप्यूटर अध्यापक यूनियन, लाल झंडा मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन और जल सप्लाई एवं सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने मुद्दे सरकार के समक्ष रखे।
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए राज्य कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। यूनियन ने जिला प्रशासनिक कार्यालयों, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, आबकारी विभाग, वित्त विभाग, आईटीआई संस्थानों, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, भूमि एवं जल संरक्षण विभाग तथा कमिश्नर कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान आकर्षित किया।
Harpal Singh Cheema बोले कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दोहराया कि भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की विभागवार समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके और प्रशासनिक कार्यकुशलता में भी सुधार हो।
यह भी पढ़े :- सबसे बड़ा Sewerage Cleaning Drive शुरू, 1400 हॉटस्पॉट होंगे साफ