चंडीगढ़

कैबिनेट मंत्री को जहरीले सांप ने बनाया शिकार, हॉस्पिटल में करवा रहे है इलाज

46 Views
Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

— Harjot Singh Bains ki हालत अब ठीक, टेस्ट भी आये नार्मल

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़ l
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) को एक सांप ने अपना शिकार बना लिया है l जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल तक में दाखिल होना पड़ा है l हरजोत सिंह बैंस की अब तबीयत बिल्कुल ठीक है और वह अपना इलाज करवा रहे हैं।
हरजोत सिंह बैंस को 3 दिन पहले ही सांप ने डसा था l जिसके पश्चात उन्होंने अपना इलाज करवाना शुरू कर दिया परंतु इसके बारे में किसी को भी नहीं बताया था l अब ही उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

तीन दिन पहले उनके पैर पर डसा था एक जहरीले सांप ने

Harjot Singh Bains ने अपने ट्वीट में लिखा है कि परमात्मा की अपार बख्शीश के चलते मेरे विधानसभा हलके श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ के कारण पानी भरने के चलते जो हालात पैदा हुए थे l अब वह काफी ज्यादा ठीक है और 15 अगस्त को जब वह अपने विधानसभा हलके के गांव में पानी भरने की सूचना मिलने के पश्चात लोगों की सेवा में जुटे हुए थे तो इस दौरान तीन दिन पहले उनके पैर पर एक जहरीले सांप ने डस लिया था l वोह उस दिन के पश्चात वह अपना इलाज करवा रहे थे।

हरजोत बैंस (Harjot Singh Bains) ने लिखा है कि वाहेगुरु की मेहर के चलते हैं अब वह बिल्कुल ठीक है जहर के कारण आई सोजिश भी घट गई है और डॉक्टरों द्वारा किए गए टेस्ट भी अब नॉर्मल हो चुके हैं l

यह खबर भी पढ़े :

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts