चंडीगढ़

होली के दिन चंडीगढ़ में हुड़दंग, काबू कर रही है पुलिस

24 Views
Chandigarh Police Checking
Chandigarh Police Checking

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Chandigarh Police Checking: होली के दिन चंडीगढ़ में नौजवानों द्वारा जमकर हुड़दंग को मचाया जा रहा है तो पुलिस इन सभी नौजवानों को हंगामा करने से रोकने के साथ-साथ उन्हें काबू करने पर लगी हुई है। चंडीगढ़ में दो दर्जन से ज्यादा जगह पर पुलिस नाके लगे हुए हैं तो सभी जगह पर रोक कर नौजवानों को काबू में रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस दौरान किसी को भी ज्यादा परेशान नहीं किया जा रहा है और पुलिस आराम से इस त्यौहार का आनंद बनाने के लिए नौजवानों को प्रेरित कर रही है। Chandigarh Police Checking

इस दौरान अगर कोई नौजवान या फिर पंजाब से आया व्यक्ति शराब पीकर सड़कों पर गाड़ी चला रहा है तो उसे रोक कर उनका चालान किया जा रहा है। ड्रंक एंड ड्राइविंग के केस में चालान करने के साथ-साथ सिर्फ उन लोगों को ही गाड़ी वापस की जा रही है जिसके साथ गाड़ी को चलाने वाला कोई ऐसा व्यक्ति है जिसने की शराब नहीं पी रखी है अगर गाड़ी में ऐसा कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं है तो गाड़ी को मौके पर ही जब्त भी किया जा रहा है।

Chandigarh Police Checking: चंडीगढ़ में किए गए हैं विशेष इंतजाम

होली के त्यौहार के दौरान सिर्फ चंडीगढ़ के नौजवान ही सड़कों पर उतरकर होली का त्यौहार नहीं मनाते हैं बल्कि चंडीगढ़ से बाहर के शहरों से भी काफी गिनती में नौजवान चंडीगढ़ में होली मनाने के लिए पहुंचते हैं ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस को काफी ज्यादा इंतजाम करने पड़ते हैं ताकि किसी भी तरह का कोई हादसा होने से रोकने के साथ-साथ नौजवानों को सड़कों पर किसी भी तरह की दूसरों के लिए परेशानी खड़ी ना की जाए।

इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से विशेषण तैयार किए जाते हैं। दो दर्जन के करीब नाकेबंदी करने के साथ-साथ ही चंडीगढ़ के लगभग सभी चौक पर पुलिस पहले से ही तैनात रहती है ताकि अगर कोई नौजवान किसी भी तरह से ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करता नजर आता है तो उसे मौके पर ही का काबू किया जा सके। Chandigarh Police Checking

दर्जनों व्हीकल के हो रहे हैं चालान

होली के दिन चंडीगढ़ में ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर दर्जनों व्हीकल के चालान चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से किया जा रहे हैं। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा होली के त्यौहार के मौके सभी को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उन्हें किसी भी तरीके से परेशान नहीं किया जा रहा है परंतु फिर भी ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों को छोड़ा भी नहीं जा रहा है अगर कोई भी व्यक्ति चंडीगढ़ में शराब पीकर गाड़ी चलाता नजर आ रहा है तो उसे रोक कर न सिर्फ उसकी चेकिंग की जा रही है बल्कि उसकी मौके पर ही चालान किया जा रहा है। Chandigarh Police Checking

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts