पंजाब

Preneet Kaur का किसानों द्वारा विरोध, सडक हुई जाम

77 Views
Farmer protest in Samana against Preneet Kaur
Farmer protest in Samana against Preneet Kaur

समाना में प्रचार व मीटिंग करने आई हुई है Preneet Kaur

पटियाला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार महारानी Preneet Kaur को समाना में किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते न सिर्फ उनका प्रोग्राम लेट हो गया है बल्कि समाना पटियाला रोड को भी किसानों की तरफ से कुछ समय के लिए जाम कर दिया गया है। किसानों के इस विरोध को देखते हुए समाना पुलिस की तरफ से बड़े स्तर पर पुलिस कर्मचारियों का इंतजाम तो किया गया है परंतु किसानों के विरोध के आगे पुलिस के यह इंतजाम भी फीके पड़ते नजर आ रहे हैं क्योंकि किसी भी हालत में समाना पुलिस के जवान कोई भी विवाद नहीं चाहते हैं इसलिए किसानों को समझने के साथ-साथ प्यार से एक साइड पर करने की कोशिश की जा रही है।

किसानों के इस विरोध के चलते महारानी परनीत कौर (Preneet Kaur) समाना में एक घंटा लेट तक पहुंचे हैं। परनीत कौर द्वारा किसानों के इस विरोध के बावजूद समाना में भाजपा वर्करों के साथ अपनी मीटिंग को शुरू कर दिया गया है तो किसान यूनियन के लीडरों की तरफ से समागम के बाहर ही सड़क पर अपना विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रखा जा रहा है।

पंजाब भर में किसान यूनियनों की तरफ से किया जा रहा विरोध

जानकारी अनुसार पंजाब भर में किसान यूनियनों की तरफ से भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों का घेराव करने के साथ-साथ विरोध करने का फैसला किया हुआ है। जिसके तहत ही आज समाना में भारतीय किसान यूनियन उगराहा, कुल सभा हिंद किसान यूनियन व अन्य किसान यूनियन के लीडरों की तरफ से परनीत कौर (Preneet Kaur) का घेराव किया हुआ है।

समाना ब्लाक के किसान लीडर व प्रधान गुरनाम सिंह सीनियर उप प्रधान यादविंदर सिंह, पुष्पिंदर सिंह और सुखविंदर सिंह ने इस धरने के संबंध में बताया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी और उनके उम्मीदवारों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को बड़े स्तर पर वादे तो किए गए परंतु उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया बल्कि किसानों को हर समय झूठा ही बोला गया है। जिसके चलते इन लोकसभा चुनाव में सभी भाजपा उम्मीदवारों का घेराव करने व उन्हें कालिया झंडी दिखाने का फैसला किया हुआ है जिसके तहत ही आज समाना में पटियाला लोकसभा सीट से प्रचार के लिए आए परनीत कौर का घेराव किया गया है।

Farmer protest in Samana

कानून को नहीं ले रहे हैं हाथ में : किसान

किसान लीडरों का कहना है कि वह किसी भी तरीके से कानून को अपने हाथ में नहीं ले रहे हैं बल्कि लोकतंत्र द्वारा दिए गए हक को इस्तेमाल करते हुए वह अपना शांति ढंग से विरोध करने लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी भी कानून को अपने हाथों में नहीं लेते हैं बल्कि कानून को कठपुतली बनकर चलने वाले भाजपा का विरोध जरूर कर रहे हैं। भाजपा द्वारा हमेशा ही किसानों के विरोध में कार्य किए गए हैं। जबकि आज भी किसान लीडर अपनी मांगों को लेकर शांति से प्रदर्शन कर रहे हैं। कानून तोड़ने जैसे गलत दोष भाजपा मानसिकता वाले ही लीडर उन पर लगाने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts