पंजाब

Pawan Tinu पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, होंगे आप मे शामिल

52 Views

आम आदमी पार्टी के जालंधर से होंगे उम्मीदवार

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
शिरोमणि अकाली दल को छोड़ कर कुछ ही देर में आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। पवन कुमार टीनू अभी कुछ मिनट पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के अधिकृत निवास स्थान पर पहुंच गए हैं। पवन टीनू के मुख्यमंत्री निवास में शामिल होने के पश्चात यह बात साफ हो गई है कि वह 2:00 बजे के करीब आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। पवन कुमार टीनू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के पश्चात उन्हें जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार भी बनाया जा रहा है जिसकी घोषणा आने वाले एक-दो दिन में हो जाएगी।

अकाली दल के बड़े दलित लीडर है पवन टीनू

शिरोमणि अकाली दल के दलित लीडरों में से पवन कुमार टीनू एक बड़े लीडर है और उनकी तरफ से न सिर्फ जालंधर लोकसभा सीट बल्कि पूरे पंजाब में दलित राजनीति को बड़े स्तर पर किया जाता है। पवन कुमार टीनू विधानसभा में रहते हुए दलित मुद्दों पर बहुत ही बड़े स्तर पर न सिर्फ चर्चा करते थे बल्कि विधानसभा में दलितों के मुद्दों को उठाते हुए सरकार से उन्हें हल भी करवाने की कोशिश करते थे। दलित मुद्दों का ज्ञान पवन कुमार टीनू को काफी ज्यादा है जिस कारण ही वह जालंधर से आम आदमी पार्टी के एक अच्छे उम्मीदवार भी माने जा सकते हैं। पवन कुमार टीनू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से शिरोमणि अकाली दल को काफी बड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि एक के बाद एक अच्छे लीडर शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं तो दलित राजनीति करने वाले इस बड़े लीडर का घाटा आने वाले समय में शायद ही शिरोमणि अकाली दल पूरा कर पाए।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts