Progressive Punjab Investors Summit 2026 : 13–15 मार्च को मोहाली में होगा निवेशक सम्मेलन, अरविंद केजरीवाल होंगे मुख्य अतिथि
Progressive Punjab Investors Summit 2026 की सभी तैयारियां मुकम्मल
चंडीगढ़, 12 मार्च 2026 (The State Headlines Team)। पंजाब में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Progressive Punjab Investors Summit 2026 का आयोजन 13 से 15 मार्च तक मोहाली में किया जाएगा। पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री Sanjeev Arora ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन Plaksha University, एसएएस नगर मोहाली में आयोजित होगा और इसका उद्देश्य पंजाब को निवेश और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाना है। इस सम्मेलन में देश-विदेश के निवेशक, उद्योगपति और नीति निर्माता भाग लेंगे तथा राज्य में उपलब्ध निवेश अवसरों पर चर्चा करेंगे।
मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि इस Progressive Punjab Investors Summit 2026 में कुल 89 विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें यूनाइटेड किंगडम, जापान और दक्षिण कोरिया पर केंद्रित सत्र भी शामिल होंगे। इसके अलावा एमएसएमई सेक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी इंडस्ट्री और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर भी विशेष चर्चा की जाएगी।
Bhagwant Mann 13 मार्च को सुबह 10:30 बजे सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में एक औद्योगिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें पंजाब के उद्योगों द्वारा तैयार उत्पादों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे राज्य की विनिर्माण क्षमता और उद्यमशीलता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
मंत्री के अनुसार, इस कार्यक्रम में Arvind Kejriwal मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann 13 मार्च को सुबह 10:30 बजे सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा, जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन का समापन 15 मार्च को होगा।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में दुनिया भर से प्रतिनिधि और निवेशक भाग लेने के लिए आ रहे हैं। हालांकि मध्य पूर्व के कुछ प्रतिभागी उड़ानों में व्यवधान के कारण यात्रा नहीं कर सके, फिर भी अधिकांश अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के शामिल होने की उम्मीद है।
तेजी से एक आईटी और इनोवेशन हब के रूप में उभर रहा मोहाली
संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य की नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति के बाद पंजाब की अपार निवेश संभावनाओं को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि उद्यमी पंजाब सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों की सराहना कर रहे हैं और राज्य तेजी से उद्योगों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि मोहाली तेजी से एक आईटी और इनोवेशन हब के रूप में उभर रहा है, जहां मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध है। पंजाब सरकार सतत विकास को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव Gurkirt Kirpal Singh, इनवेस्ट पंजाब के सीईओ Amit Dhaka और पंजाब विकास आयोग की वाइस चेयरमैन Seema Bansal भी मौजूद रहीं।
यह भी पढ़े :- Sukhpal Khaira के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के दो प्रस्ताव पास
Police War Room : कैसे गैंगस्टरों की साजिशों को पहले ही कर देता है नाकाम