पंजाब

Vigilance Bureau द्वारा पी.एस.पी.सी.एल. का जेई 5000 रुपये रिश्वत लेता काबू

83 Views
Vigilance Bureau
Vigilance Bureau

Vigilance Bureau: ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए मांगे थे पैसे

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने शुक्रवार को एक जूनियर इंजीनियर (JE) अमरजीत सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को रणजीत सिंह निवासी खेड़ी, सब डिवीजन धूरी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त कर्मचारी उसके कृषि फार्म में एक पुराने ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। Punjab Vigilance Bureau

यह खबर भी पढ़े :


प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद पटियाला रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर इस पी.एस.पी.सी.एल. कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही को गिरफ्तार कर लिया। Vigilance Bureau
इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना पटियाला रेंज में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है। Vigilance Bureau

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts