पंजाब

Rakhi पर बड़ा ऐलान: 1.37 लाख सत्कार सखियों को 52.20 करोड़ रुपये जारी

12 Views
Major announcement on Rakhi - 52.20 crore released for 1.37 lakh Satkar Sakhis
Major announcement on Rakhi - 52.20 crore released for 1.37 lakh Satkar Sakhis

गोइंदवाल साहिब, 26 अगस्त (ध्रुव)। राखी के त्योहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ से जुड़ी 1.37 लाख Satkar Sakhis को 52.20 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। मुख्यमंत्री ने गोइंदवाल साहिब में आयोजित सत्कार सखी सम्मान समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए योजना को घर-घर पहुंचाने में सत्कार सखियों की भूमिका की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्कार सखियों की मेहनत के कारण ही योजना के तहत अब तक 76.11 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो सका है। इनमें से 68.06 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2,381 करोड़ रुपये की सम्मान राशि भेजी जा चुकी है।

Satkar Sakhis : हर पंजीकरण पर मिलेंगे 300 रुपये

भगवंत मान ने बताया कि सत्कार सखियों को प्रत्येक सफल पंजीकरण के लिए 300 रुपये मिलेंगे। फिलहाल 100 रुपये प्रति पंजीकरण के हिसाब से 52.20 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। सरकार ने योजना से एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री के अनुसार इस लक्ष्य के पूरा होने पर सत्कार सखियां 200 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्कार सखियों की भूमिका केवल महिलाओं का पंजीकरण कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें जरूरत के समय लाभार्थी परिवारों के साथ खड़ा रहना चाहिए।

18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को सम्मान राशि

मुख्यमंत्री के अनुसार ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। सरकार ने योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

भगवंत मान ने कहा कि यह राशि महिलाओं को अमीर बनाने के लिए नहीं, बल्कि उनके मान-सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करने के लिए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से परिवार और समाज के फैसलों में उनकी भूमिका भी मजबूत होगी।

‘आप सरकार रही तो योजना बंद नहीं होगी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार रहेगी, ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम करती रहेगी।

इस मौके पर आप पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. अमनदीप कौर, विधायक डॉ. जीवनजोत कौर, विधायक इंद्रजीत कौर, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. समेत कई नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- Drug De-Addiction : 47 OST केंद्रों से नशा पीड़ितों को इलाज

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts